नाहरगढ पुलिस द्वारा तस्करो से 01 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 बोलेरो वाहन जप्त किया
नाहरगढ पुलिस द्वारा तस्करो से 01 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 बोलेरो वाहन जप्त किया
नाहरगढ़ : नाहरगढ थाना प्रभारी वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 01 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 बोलेरो वाहन जप्त किया 13.04.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि दशरथ माली को मुखबिर से सुचना मिली कि खेडा तरफ से तस्कर बिना नंबर की बोलेरो में अवेध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा भरकर बिल्लोद से नाहरगढ होकर राजस्थान तरफ जाने वाला है , यदि शीघ्र ही बिल्लोद नाहरगढ रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर बिल्लोद नाहरगढ रोड पर पुलिया के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद बिल्लोद तरफ से एक बिना नंबर बोलेरो आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकडा । बोलेरो वाहन चेक करते 01 क्विटंल डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपीयो के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 117/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी–01. किशोर राव भाट पिता दोलतराम भाट निवासी खेडा काल्याखेडी थाना नारायणगढ जिला मंदसौर
02. सोनु सेन पिता रामलाल सेन निवासी ढांणी सदुल शहर जिला गंगानगर , राजस्थान
03. ताराचंद्रमेघवाल पिता पृथ्वीराज मेघवाल निवासी बांडा अनुपगढ जिला गंगानगर , राजस्थान
04. हरिकिशन नायक पिता सुगनाराम नायक निवासी खोखारवाली अनुपगढ जिला गंगानगर , राजस्थान
जप्त माल –01. अवैध मादक पदार्थ 01 क्विंटल डोडाचुरा किमती करीब 200000/- रुपये ,02. घटना मे प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन बिना नंबर किमती 800000/- रुपये
सराहनिय कार्यः- पुलिस थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि दशरथ माली , प्रआर 608 दिलावर सिंह , प्रआर 72 जीवन राठोर , प्रआर 365 महिपाल सिंह, आर 486 लाखन सिंह , आर 475 दिनेश सुरावत , आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा



