
सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेनजी महाराज का 726 वा जन्म महोत्सव सेन समाज द्वारा भव्य रूप से मनाया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल नगर एवं क्षेत्र से आए सेन बंधुओं ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726 वा जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाते हुए नरसिंह मंदिर से चल समारोह निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकला जिसमें सेकडो महिला पुरूष सम्मिलित हुए।
पुरानी नगर परिषद भवन के चौराहे पर पांडाल बनाकर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार एवं पार्षदों ने तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौर ने चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर समाज के पंच जगदीश वर्मा,नागुलाल सेन, कैलाश चौहान,वरदीचंद राठौर, सुरेश चंद्र,जुझार बोड़ाना आदि को पुष्ट मालाएं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजजनों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार एवं पार्षद तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौर, मनीष राठौर, पूर्व पार्षद नवीन मेहता,श्याम माहेश्वरी, अमित काला, अशोक काला आदि पदाधिकारी व वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
अंत में चल समारोह अंबा माता मंदिर परिसर पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हुआ जिसे रतलाम, जावरा, पिपलोदा से आए अतिथियों ने संबोधित करते हुए समाज के उत्थान एवं एकजुटता बनाए रखने का आव्हान किया। उद्बोधन पश्चात महाआरती की गई तथा सामुहिक भोजन किया गया।


