रामपुरानीमच

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती गांव गणेशपुरा में मनाई

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती गांव गणेशपुरा में मनाई

अविनाश पटेल

रामपुरा, 14 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा के तत्वावधान में ग्राम गणेशपुरा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने एवं सामाजिक समानता, न्याय और भाईचारे के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल बेरोजगार प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ईश्वर मुजावदिया, मंडलम अध्यक्ष श्री सुभाष पाटीदार, पूर्व सरपंच श्री भेरूलाल जी मेघवाल, श्री रमेश गुर्जर, श्री बाबू पांडे एवं पटेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, युवा एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही,

================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}