मंदसौरमंदसौर जिला

शिवना योद्धाओं का 99 दिन का सतत प्रयास,शिवना नदी की फिर से लौट रही अपनी स्वच्छ पहचान

रविवार को शुद्धिकरण अभियान में शिवना नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 99वें दिन सुबह से ही श्रमदानी शिवना नदी के तट पर एकत्रित हुए और सफाई कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया । इस दौरान नदी के किनारों पर फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरा,गाजर घास और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया साथ ही, नदी के भीतर जमा प्लास्टिक कचरे को निकाल कर उचित स्थान पर एकत्रित किया गया ।

इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने सभी उपस्थित समाजसेवीयों व श्रमदानियों को स्वच्छ शिवना का संदेश देते हुए कहा कि नदी के आसपास कचरा न डालें और न ही प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट पदार्थों को खुले में फेंकें क्योंकि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 99वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन, समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी , भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू,प्रभात खेरालिया,दीपक दलोर,शिवनारायण चौहान,विजय आनंद, कुणाल मिश्रा , बालकृष्ण दवे,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,रमेश धनगर,महिला नेत्रीयों में रफत पयामी,इष्टा भाचावत,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,वर्षा धोसरिया,हेमा खंडारे,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,दिलीप देवड़ा मनोज जैन,रमेश ब्रिजवानी,संजय नाहर,अजय सोनी,महेश गुप्ता,सोहनलाल धाकड़, सादिक गौरी,अकरम खान, गणपत कुमावत, रमेश धनगर, सत्यनारायण,शिवशंकर सोलंकी,अशोक राव ,ऋषिराज लाड़ ,अहद अली ,गोपाल बंजारा दिव्यांश सोलंकी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}