समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 16 अप्रैल 2026 गुरुवार

///////////////////////////////
’बाबा साहब ने हमको राह दिखाई, सबकी किस्मत चमकाई’
’गुलाब चक्कर में जिला प्रशासन ने किया संगीतमय आयोजन’
रतलाम : बुधवार, अप्रैल 15, 2026
भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जन्म जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा गुलाब चक्कर में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहब के जीवन दर्शन पर आधारित गीतों की प्रस्तुति ग्राम कांगसी के लोक गायक दीपक चरपोटा एवं उनके साथियों ने दी। ‘बाबा साहब ने हम सबको एक नई राह दिखाई, हम सब की किस्मत चमकाई’ जैसे गीतों से कबीर के पदों की प्रस्तुति का उपस्थितजनों ने आनंद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय एवं प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन ने की । अतिथियों का स्वागत परियोजना अधिकारी डूडा श्री अरुण पाठक ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने किया ।
कार्यक्रम समापन पर कलाकारों का अभिनंदन पीओ डूडा श्री अरुण पाठक , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह, उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा , सुश्री प्रीति जैन एवं उपस्थितजनों ने किया।
===============
संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने रतलाम में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
रतलाम : बुधवार, अप्रैल 15, 2026,

संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने रतलाम जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान भाईयों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने किसानों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, प्रभारी महा प्रबंधक सी सी बी श्री आलोक जैन,आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश,तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर के सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
==============
अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही
शिकायतों पर कार्यवाही हेतु कंट्रोल रूम स्थापित दूरभाष क्रमांक 07412299372 पर करे शिकायत
रतलाम : बुधवार, अप्रैल 15, 2026,
जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा शिकायतों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अशासकीय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा क्रय की जाने वाली पुस्तके, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज इत्यादि किसी विशेष दुकान अथवा विद्यालय से क्रय किए जाने हेतु बाध्य किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07412299372 है। उक्त कंट्रोल रूम मे दूरभाष पर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक विद्यालयों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध किया जाएगा।
सुरों की मलिका आशा भोंसले के निधन पर मंदसौर के गायक दिव्यांश वर्मा ने साझा की यादें; – -‘द वॉइस इंडिया’ के ग्रांड फिनाले मंच पर मिली थी शाबाशी और आशीर्वाद
टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में चार घंटे साथ रही और उत्साहवर्धन किया आशा ताई ने
==============



