
पार्षद श्री चौधरी द्वारा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आलोट में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने से पूरे नगर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। इन प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा आलोट का नाम गौरवान्वित करने पर नगरवासियों में गर्व की भावना है।
इसी क्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अमित चौधरी एवं कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पांचाल द्वारा घर-घर जाकर बच्चों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत-सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मानित विद्यार्थियों में संगीता (पिता: विनोद चौहान), गायत्री (पिता: टिंकू यादव) एवं तनिष्का (पिता: पीयूष कोठारी) — माध्यमिक शिक्षा मंडल से — शामिल हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया।
विशेष उपलब्धि: सीबीएसई से अध्ययनरत वार्ड क्रमांक 1 निवासी चिराग (पिता: दीपक शर्मा) — जो कि डालचंद जी शर्मा के पौत्र एवं विशाल शर्मा डप्पल के भतीजे हैं — ने 91% अंक प्राप्त कर वार्ड में प्रथम स्थान हासिल किया एवं आलोट नगर का गौरव बढ़ाया।
नगरवासियों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



