आध्यात्ममंदसौर जिलासीतामऊ

संत डॉ कृष्णानंद जी महाराज के पदार्पण पर सीतामऊ में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन

वरिष्ठ समाजसेवी श्री घाटिया एवं शिष्यों को दिया आशीर्वाद और रतनकुड पधारें जहां संत श्री का किया भव्य स्वागत अभिनंदन

सीतामऊ। धर्म धरा कि नगरी छोटी काशी में राष्ट्रीय संत अजमेर हनुमान पीठाधीश्वर संत डॉ कृष्णानंद जी महाराज का नगर के समाजसेवी राधेश्याम घाटिया के निवास स्थान पर आगमन हुआ जहां पर महाराज श्री ने श्री घाटिया को जन्म दिवस पर आशिर्वाद प्रदान किया

इस अवसर पर पोरवाल समाज संरक्षक दिनेश सेठिया, व‌रिष्ठ समाजसेवी दिलीप पटवा, मांगीलाल उदिया,लक्ष्मीनारायण मांदलिया राजेन्द्र घाटिया आरडी, रामदयाल घाटिया, सुनील घाटिया दिलीप कथिरिया, सुरेश गुप्ता जगदीश घाटिया, राहुल घाटिया एवं घाटिया परिवार सहित सीतामऊ मंदसौर शामगढ़ दलावदा दिपाखेड़ा से आए शिष्यों एवं धर्मप्रेमी जनों ने भी फुल माला से स्वागत अभिनंदन कर दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात संत डॉ कृष्णानंद जी महाराज नगर के चारभुजा नाथ धाम रतनकुड पधारें जहां पर केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महंत जी संत डॉ कृष्णानंद जी को समिति कार्यालय ले गए, जहां पर महंत जी ने दुपट्टा पहनाकर हनुमान चालीसा भेंट कि। तथा महंत जी भेंट वार्ता कर समिति कार्यालय का अवलोकन कर महंत जी द्वारा जलाई जा रही सनातन धर्म में ज्योत कि प्रसंशा की।

इस अवसर पर कारा परिवार द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में पधार कर उपस्थित भक्तों को ज्ञानामृत श्रवण कराते हुए संत डॉ कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि सीतामऊ नगरी में बसा रतनकुंड जहां प्रभु श्रीराम का परिवार विराज मान हो और सामने अंजनी लाल हो और जिनको दोनों तरफ से रक्षा सुरक्षा मिलती हो उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सीतामऊ ज्ञान ध्यान कि नगरी रहीं हैं और आज का शुभ संयोग है कि भक्त सुंदरकांड का पाठ कर दोनों और से तन मन धन तथा ज्ञान कि प्रभु के ऐसे प्राचीन स्थान रतन कुंड से प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण कारा भगवतीलाल कारा, दिलीप कारा, मुकेश कारा, गणेश टांक, अशोक शुक्ला, संजय सिंह भाटी, रमेशचंद्र मालवीया, किशोर दास बैरागी, रामगोपाल मांदलिया, रामनारायण आसलिया लदुना, मनोज माली, अशोक सेठिया हरिश चौरड़िया दिपक कारा, गौड़, प्रदीप गुप्ता, जगदीश खत्री भावेश राव तथा सुंदरकांड समिति के सदस्य कारा परिवार सहित धर्मप्रेमी जन उपस्थित रहे।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}