मानपुरा हाई स्कूल का परिक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, कुं. प्रियंका ने पाया प्रथम स्थान

मानपुरा हाई स्कूल का परिक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, कुं. प्रियंका ने पाया प्रथम स्थान
लदुना। विकासखंड सीतामऊ के शासकीय हाई स्कूल मानपुरा के कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमें 44 प्रथम, 06 द्वितीय, 02 तृतीय उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10 वीं कि कुमारी प्रियंका शैलेन्द्रसिंह ने विद्यालय में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
प्राचार्य नारायण हरगौड़ ने कहा शासकीय हाई स्कूल मानपुरा के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को कक्षा 10 वीं एमपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय को 99 प्रतिशत परिणाम कि शानदार उपलब्धि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और प्राचार्य श्री हरगौड़ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। आप सभी ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आप यूं ही परिश्रम करते रहें और नए कीर्तिमान स्थापित करें।
=======



