नीमचमध्यप्रदेश

मनासा नरेश खाटू श्याम मंदिर में बथनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा के जयकारे, लंबी कतारों में लगे रहे भक्त

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

*मनासा*

*डॉ. बबलू चौधरी*

मनासा नरेश खाटू श्याम जी के मंदिर में बथनी एकादशी का पर्व सोमवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे।
मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गई। श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में पंक्तिबद्ध खड़े रहे और लगातार “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाते रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर पूरी तरह से भक्तों से खचाखच भरा रहा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
पंडित गोविंद उपाध्याय और पंडित मृदुल कृष्ण ने बताया कि हर एकादशी पर मनासा नरेश श्याम बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर बाबा को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। शाम को विशेष आरती का आयोजन कर महा भोग लगाया गया और प्रसादी का वितरण किया गया।
मान्यता है कि बथनी एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसलिए आसपास के गांवों से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}