रतलामजावरा

बछौड़िया स्कूल ‘चोटी कांड’ निकला पूरी तरह फर्जी, छात्राओं और पालकों के बयानों ने खोल दी पोल

रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा

 बछौड़िया स्कूल ‘चोटी कांड’ निकला पूरी तरह फर्जी, छात्राओं और पालकों के बयानों ने खोल दी पोल

ढोढर। पिपलोदा तहसील के ग्राम बछौड़िया स्थित एकीकृत शासकीय हाई स्कूल को लेकर पिछले दिनों फैलाई गई सनसनीखेज खबर का ‘सफेद झूठ’ अब जनता के सामने आ गया है। जिसे “चोटी कांड” कहकर प्रचारित किया गया, वह असल में स्कूल के अनुशासन को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश थी। ग्राउंड जीरो पर की गई पड़ताल में सामने आया है कि छात्राओं के बाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और खबर पूरी तरह काल्पनिक थी।

झूठ’ और बयानों की हकीकत:-

इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे तथाकथित पत्रकार राहुल दास बैरागी का नाम सामने आया है, जिसने अपनी सस्ती लोकप्रियता के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। लेकिन बयानों ने इस साजिश की हवा निकाल दी है।

छात्रा ज्योति और मुस्कान की जुबानी: छात्राओं ने स्पष्ट किया— “मैडम ने हमें सिर्फ अनुशासन सिखाया और कहा कि स्कूल में दो चोटी बनाकर आया करो। हमारे बाल किसी ने नहीं काटे। राहुल दास बैरागी ने हमारी बात को गलत तरीके से पेश किया और झूठी खबर चलवाई।

प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल देवड़ा ने कहा—विद्यालय में केवल ड्रेस कोड का पालन करने की हिदायत दी गई थी। राहुल दास बैरागी ने बिना तथ्यों की जांच किए भ्रामक खबर फैलाई, जो शासकीय कार्य में बाधा है।”सरपंच प्रतिनिधि दशरथ गेहलोद की पुष्टि: ग्राम प्रतिनिधि ने कहा— “स्कूल में सब सुरक्षित है। राहुल दास बैरागी ने गाँव को बदनाम करने के लिए यह झूठ फैलाया है, जिसके खिलाफ हम सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

पत्रकारिता के नाम पर ‘कलंक’ है ऐसी अफवाहें-

पड़ताल में पाया गया कि राहुल दास बैरागी ने न केवल खुद झूठ फैलाया, बल्कि दैनिक भास्कर जैसे बड़े संस्थानों को भी अंधेरे में रखकर गलत खबर प्रकाशित करवाई। बिना पीड़ित और स्कूल का पक्ष जाने इस तरह की खबर चलाना एक महिला शिक्षिका के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

अब कानून सिखाएगा सबक-

पत्रकार अर्जुन कुमावत द्वारा जुटाए गए इन सभी सबूतों के आधार पर अब राहुल दास बैरागी के विरुद्ध मानहानि (Defamation) और IT Act के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

“कलम का दुरुपयोग करने वालों की अब खैर नहीं। बछौड़िया स्कूल की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले राहुल दास बैरागी को अब कानूनन जवाब दिया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}