समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 07 मार्च 2026 शनिवार

पिपलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल व सड़क निर्माण के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
रतलाम : शुक्रवार, मार्च 6, 2026,
प्रदेश की सरकार शिक्षा पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए विभिन्न सौगात दे रही है।विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयासों से पिपलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल व सड़क निर्माण के लिए ढ़ाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है।
विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्राथमिकता से बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर सौगाते दिलाने का सफल प्रयास किया है।इन प्रयासों के चलते विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा मुख्यालय पर उच्च शिक्षा प्रदान के लिए महाविद्यालय प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति दिलाई थी। डॉ पांडेय के लगातार प्रयासों से महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पूर्व में चार करोड़ 87 लाख रु की राशि स्वीकृत कराई थी।भवन निर्माण के दौरान महाविद्यालय पहुँच मार्ग व बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों ने की। जिस पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह से भेंट कर अतिरिक्त कार्यो की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।इस कार्य के लिए लगातार किये प्रयासों में सफलता मिल गई है।मुख्यमंत्री डॉ यादव व उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अतिरिक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है।लगभग 250.90 लाख रु की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमे महाविद्यालय पहुँच मार्ग,फर्नीचर एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जाएगा।पिपलौदा महाविद्यालय में अतिरिक्त कार्यो की ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार,महामंत्री भवरगिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मोगरा, वरिष्ठ पदाधिकारी, अतुल गौड़, नारायण धनगर, कनीराम(काना जी), नरेंद्र जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश जायसवाल, महेश वोहरा, मनमोहन राणा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव,उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार,लोकप्रिय विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
============
खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी
रतलाम : शुक्रवार, मार्च 6, 2026,
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन रतलाम द्वारा खाड़ी देशों में रह रहें जिले के निवासियों की सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो प्रातः 07:00 से सायं 07:00 बजे तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत जिले के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन इत्यादि हेतु पहुंचे हो, वे अथवा उनके परिजन यदि किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते है तो वे इस कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकते हैं। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचना के आधार पर शासन एवं अन्य एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07412-270416 है। ई-मेल आईडी dmratlam@nic.in पर भी संपर्क कर सकते है।
==========
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत लाडली बहनों के लिए रतलाम में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
रतलाम : शुक्रवार, मार्च 6, 2026,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब चक्कर रतलाम में आयोजित किया गया। इसके साथ ही लाडली बहनाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठतम लाडली बहना के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से किया गया, तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया ने अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री बुधौलिया द्वारा अपने उद्बोधन में वित्तीय साक्षरता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समस्त महिलाओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है, हमारी लाडली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। उसका सदुपयोग किस प्रकार से किया जाए।यह कार्यक्रम उसी उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सेबी मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनिता गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं को बजट बनाने, निवेश करने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से किस प्रकार सुरक्षित रहे संबंधी जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रही। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के द्वारा किया गया।
===============
शनिवार 7 मार्च और रविवार 8 मार्च को एच पी वी वैक्सीनेशन किया जाएगा – सी एम एच ओ डॉ संध्या बेलसरे
रतलाम : शुक्रवार, मार्च 6, 2026,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। एच पी वी वैक्सीनेशन जिले के चिन्हित केंद्रों पर शनिवार 7 मार्च, रविवार 8 मार्च को किया जाएगा।
रतलाम जिले में बाल चिकित्सालय रतलाम, मेडिकल कॉलेज रतलाम, सिविल अस्पताल आलोट, जावरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, बाजना, सैलाना, ताल, पिपलोदा केंद्रों पर प्रतिदिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ऐसी सभी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14 वां जन्मदिवस मना लिया है और 15 जन्मदिवस नहीं मनाया है सभी वैक्सीनेशन के लिए पात्र है, बाजार में उक्त वैक्सीन की कीमत लगभग 4000 रुपए बताई जाती है। सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव के लिए सभी अभिभावकों को अपनी बेटी का निःशुल्क वैक्सीनेशन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराने की अपील की है । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि टीकाकरण कराने के लिए ऑनलाइन यूं विन पोर्टल पर भी बुकिंग की जा सकती है अथवा सीधे टीकाकरण केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन क
राया जा सकता है। वैक्सीनेशन करने के लिए आयु के प्रमाण संबंधी कोई भी दस्तावेज अथवा स्वयं का आयु संबंधी घोषणा पत्र भी मान्य है। टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होकर निशुल्क है , अपनी 14 वर्ष की बेटी का वैक्सीनेशन कराए ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सके।
=============



