कृषि दर्शननीमचमध्यप्रदेश

रबी फसलों में एनपीके उर्वरक के उपयोग हेतु किसान भाईयों के लिए सलाह

रबी फसलों में एनपीके उर्वरक के उपयोग हेतु किसान भाईयों के लिए सलाह

मन्‍दसौर 10 अक्‍टूबर 24/ उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास द्वारा बताया कि एनपीके उर्वरक फसलों के उचित पोषण का काम करता है। इस उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्‍फोरस एवं पोटास जैसे प्रमुख तत्‍व होते हैं। इसलिए किसान भाईंयों को अपनी रबी की फसलों मे एनपीके उर्वरक का उपयोग करना चाहिए। फसलों के उचित पोषण के लिए नाइट्रोजन, फास्‍फोरस एवं पोटास जैसे तीनों प्रमुख तत्‍व जरूरी हैं। दलहन एवं तिलहनी फसलों के पोषण मे सल्‍फर की भी जरूरत होती है, जो सिंगल सुपर फास्‍फेट व ट्रिपल फास्‍फेट उर्वरक से एक साथ प्राप्‍त होते हैं। फसलों के सुचित पोषण में एनपीके उर्वरक संतुलन प्रदान कर पौधों के सर्वांगीर्ण विकास में सहायक है। डीएपी उर्वरक में केवल दो तत्‍व नाइट्रोजन एवं फास्‍फोरस ही पौधों को प्राप्‍त होते हैं। फसलों की अच्‍छी वृद्धि और अधिक उत्‍पादन प्राप्‍त करने के लिए किसान भाईयों से एनपीके 20:20:0, 20:20:0:13 व 12:32:16 एवं ट्रिपल सुपर फास्‍फेट (टीएसपी 48 प्रतिशत) जैसे उपयोगी एवं महत्‍वपूर्ण उर्वरकों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}