सुवासरामंदसौर जिला

संत श्री कमल किशोर जी नागर द्वारा भेंट गौ ग्रास वाहन का विधायक श्री डंग ने पुजन कर शुभारंभ किया 

संत श्री कमल किशोर जी नागर द्वारा भेंट गौ ग्रास वाहन का विधायक श्री डंग ने पुजन कर शुभारंभ किया 

पंकज बैरागी

सुवासरा ।नगर में पुराना बस स्टैंड किंग ऑफ ओल्ड पलासिया पर स्थानीय रिद्धि सिद्धि विनायक गजानन गणेश मंदिर पुराना बस स्टैंड पर कल

दिनांक 30/10/2025 वार गुरुवार को प्रातः11:30 बजे मालवा के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं गौभक्त परम पूजनीय संत श्री कमल किशोर जी नागर (सेमलीधाम) जिला शाजापुर के कर कमलो के द्वारा सुवासरा तहसील के सीमा में लगने वाला गांव किशोरपुरा में स्थानीय नई आबादी रोड होते हुए लाल मोरम रोड नयाबादी से धानखेड़ी जाने के आम रास्ते पर जब पंडित कमल किशोर जी नागर की कथा केसरपुर के सर्वधर्म समाजजनों ने गणेश मगरा 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया गया था वही गणेश मंदिर के पास नवनिर्मित गौशाला के लिए उनके द्वारा जमीन भूमि पूजन करवाया गया था वहीं श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के लिए उन्होंने गो ग्रास वाहन इस गोल गौशाला के लिए उनके द्वारा भेजी गई जिसका कार्यक्रम का आयोजन सुवासरा नगर के भक्त जनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस गो ग्रास वाहन का विधि विधान तरीके से रिद्धि सिद्धि विनायक के दाता की पूजा अर्चना करके इसका भव्यशुभारंभ सुवासरा क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डग एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई (तरनोद),सुवासरा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ.बालाराम परिहार एवं किशोरपुर के सरपंच मिट्ठूसिंह के सानिध्य में सभी गणमान्य नागरिकों एवं नागर जी के भक्तजनों किशोरपुरा व जनप्रतिनिधियों मातृशक्तियों के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया वही कार्यक्रम में सहभागिता रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामगोपाल काला, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अभय जैन ,भाजपा के मंडल महामंत्री गोविंद मैहर, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह गुर्जर,

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष व पूर्व रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र पांडेय,स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष कमल सोनी, खाखरा वाले बालाजी समिति के वरिष्ठ सदस्य बल्लभ प्रसाद देवड़ा,MPEB रिटायर्ड अकाउंटेंट आशाराम पाण्डेय (किशोरपुरा)

अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ दिल्ली के प्रचार मंत्री एवं पोरवाल कुटुंब बैंक शामगढ़ बैंक के अध्यक्ष देवीलाल फरक्या,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमावत,सुनील रतनावत ,भवानी शंकर गुप्ता,उमेश सोनी, महेश धनोतिया ,सुनील धनोतिया, हरिकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष भेरूसिंह देवड़ा(देवरिया विजय)पूर्व रीटा.शिक्षक नारायण लाल बोराना,समाज सेवी पंकज बैरागी,समाज सेवी जगदीश फरक्या,राजेंद्र धनोतिया,भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुवासरा न.प.के सभापति रिंकू सोनी, पार्षद वीरेन्द्र जैन और भी कई जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई सुवासरा नगर परिषद की पूर्व न प उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया,नवज्योति गरबा मंडल की सक्रिय सदस्य श्रीमती अर्चना रतनावत ,श्रीमती मधु डपकरा, शिक्षिका अरुणा बचवाना,श्रीमती गंगा सेठिया ,श्रीमती संगीता रत्नावद श्रीमती ज्योति डबकरा आदि मातृशक्तियों ने इस गोग्रास वहां की पूजा कर सहभागीता करी कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के युवा नेता किशोर पाटीदार ने किया एवं अंत में आभार श्री गोपालकृष्ण गौशाला किशोरपुरा के सदस्यगणों ने माना उक्त आशय की जानकारी राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमावत एवं गोपाल मोदी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}