मंदसौर लोकसभा सीट के हो सकते हैं 2 टुकड़े: 543 से 816 होंगी लोकसभा सीटें, 273 महिलाओं के लिए रिजर्व
मंदसौर लोकसभा सीट के हो सकते हैं 2 टुकड़े: 543 से 816 होंगी लोकसभा सीटें, 273 महिलाओं के लिए रिजर्व
मंदसौर-केंद्र सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने का बिल इसी महीने संसद के विशेष सत्र में लाने की तैयारी में है। इसका सीधा असर मंदसौर लोकसभा सीट पर पड़ेगा।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करने के लिए 2 बिल पेश होंगे। प्रस्ताव के तहत जो 273 नई सीटें जुड़ेंगी, वो पूरी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। बहुमत का आंकड़ा भी 272 से बढ़कर 409 हो जाएगा।
मंदसौर पर क्या असर होगा?- 1. मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 44 हो जाएंगी।
2. मंदसौर लोकसभा सीट के दो हिस्से हो सकते हैं। अभी मंदसौर सीट में नीमच जिला भी आता है। नई परिसीमन में’मंदसौर’ और ‘नीमच’ अलग-अलग सीटें* बन सकती हैं।
3. मंदसौर जिले की विधानसभा सीटें भी 4 से बढ़कर 6 हो जाएंगी।
फायदा:- अगर मंदसौर और नीमच अलग सीटें बनीं तो जिले को 1 की जगह 2 सांसद मिलेंगे। विकास के लिए केंद्र से डबल फंड आने की उम्मीद है।
नुकसान: 70 साल पुरानी ‘मंदसौर लोकसभा सीट’ की एकल पहचान खत्म हो जाएगी। 273 नए सांसदों से देश पर हर साल हजारों करोड़ का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा।
बिल पास हुआ तो 2029 के लोकसभा चुनाव* से मंदसौर की नई सीटों पर वोटिंग होगी। सरकारी नोटिफिकेशन अभी बाकी है।
==========



