भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल मल्हारगढ़ की कामकाजी बैठक नगर नारायणगढ़ में हुई सम्पन्न

———————-
राजेश कुमार कारपेंटर जलोदिया 🖋️

नारायणगढ़ । भाजपा शिर्ष नेत्रत्व व भाजपा प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ शिर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल मल्हारगढ़ की बैठक आज दिनांक 9/9/2024 सोमवार को नगर नारायणगढ़ सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें बैठक लेने पधारे मुख्य अतिथि व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व भाजपा वरिष्ठ जन द्वारा सर्व प्रथम पं. दिन दयाल जी उपाध्याय व श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तद्पश्चात बैठक में पधारे सभी अतिथियों व आगन्तुको का स्वागत एक दूसरे को भाजपा का दुप्पटा पहनाकर किया गया। इस काम काजी बैठक के स्वागत भाषण में सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल संयोजक – पदम सिंह सिसोदिया छोटी गुड़भेली व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता- प्रकाश पोरवाल रिछा ने सभी आगन्तुको के स्वागत में अपने विचार रखे व स्वागत किया, उसके बाद मंडल मल्हारगढ़ सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी व सहकारिता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष आदरणीय राधेश्याम कुमावत जमालपुरा ने आज कि इस सहकारिता प्रकोष्ठ कि बैठक के विषयों पर प्रकाश डाला, और इस पर समीक्षा की, सहकारिता प्रकोष्ठ के करणीय कार्यों को विस्तार से समझाया, उन्होंने अपने उद्बोधन में ये भी कहा कि अभी भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हर मंडल व हर मोर्चे का भाजपा सदस्यता अभियान में लगा हुआ है, और वो सदस्य बना रहा है । उन्होंने कहा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अपने क्षेत्र से ही आते हैं, भाई साहब मदनलाल जी राठौर, उनके शिर्ष नेत्रत्व में अपने को भी उनकी सहकारिता प्रकोष्ठ की लिंक https://nm-4.com/bjpmem/CBT5X5 पर जाकर हर सहकारिता प्रकोष्ठ सदस्य को करीब सौ सौ सदस्य बनाने हैं। ऐसा उनसे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अभी निरंतर में पिएचई विभाग से सेवानिवृत हुये श्री चम्पालाल तंवर मल्हारगढ़ का भी माला पहनाकर सम्मान व भाजपा का दुप्पटा डालकर भाजपा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े सभी सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के विशिष्ठ कार्यकर्ता- भाजपा मंडल उपाध्यक्ष – दयानन्द डिगा झार्ड़ा, उदयराम पाटीदार (पुर्व सरपंच) गुड़भेली, भुवानी सिंह सोनगरा गुड़भेली, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता – भगतराम राठोड़ मल्हारगढ़, शिवलाल (बाऊ जी) पाटीदार बरुजना, भंवर लाल कारपेन्टर जलोदिया, भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री – रामनिवास धनगर जलोदिया, भाजपा किसान मोर्चा मंडल व विधानसभा सौशल मिडिया प्रभारी – राजेश कुमार कारपेन्टर जलोदिया, छोटी गुड़भेली सरपंच- रुघनाथ सिंह भचड़ावत छोटी गुड़भेली, हरसोल सरपंच- बलवन्त सिंह चुंडावत हरसोल, बुथ अध्यक्ष बरुजना – विक्रम पाटीदार बरुजना, शैतान सिंह सोनीगरा मनासा खुर्द, महिपाल सिंह चंद्रावत बंड पिपलिया, गौवर्धन सिंह शक्तावत पामाखैड़ा, बुथ अध्यक्ष छोटी गुड़भेली – भारत सिंह छोटी गुड़भेली, जसवन्त सिह सोनगरा मनासा खुर्द, पुर्व पिएचई पेंशनर अधिकारी व वर्तमान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सक्रिय सदस्य चम्पालाल तंवर मल्हारगढ़, ने भाग लिया, इस काम काजी बैठक का संचालन- भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल महामंत्री- निलेश रुपरा नारायणगढ़ व आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमलसिंह शक्तावत बोरखैड़ी माना। उपरोक्त जानकारी किसान मोर्चा मंडल मल्हारगढ़ सौशल मिडिया प्रभारी राजेश कुमार कारपेन्टर जलोदिया ने दी।



