मंदसौर जिलागरोठभक्ति/ आस्था

देथली बुजुर्ग में निकली भोलेनाथ की शाही सवारी

 

खड़ावदा निप्र -श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर आज देथली बुजुर्ग में भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की झांकी पूरे गांव में भ्रमण करती हुई पुनः बजरंगबली मंदिर पर पहुंची ।यहां पर भोलेनाथ का मंदिर भी बड़ा अनूठा बना है। भोलेनाथ की शाही सवारी का आयोजन सभी नव युवाओं की टोली ने किया। उन्होंने 10 – 15 दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दी थी। आम जनता के सहयोग से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य शाही सवारी का आयोजन किया गया। इसके लिए बाहर से भी मंडली,एवं कलाकार बुलाए गए। ढोल ,नगाड़े के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचे, जहां पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}