नीमचमध्यप्रदेश
मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को लगा सवा क्विंटल खिचड़ी का महाभोग
पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, भक्त की आंखें ठीक होने पर चढ़ाया प्रसाद




नीमच _ मनासा
*27 मई,
मंदिरों की नगरी मनासा के श्री नरसिंह मंदिर स्थित मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी को मंगलवार को सवा क्विंटल खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाया गया। पुरुषोत्तम मास की बड़ी एकादशी, जो 32 महीने बाद आई है, के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन हुआ।
*अर्जी लगाने से ठीक हुईं आंखें*
भक्त जगदीश बाहेती ने बताया कि उनकी आंखों में परेशानी थी और डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया था। उन्होंने मनासा नरेश श्री खाटू श्याम जी महाराज को अर्जी लगाई, जिसके बाद आंखें पूरी तरह ठीक हो गईं। इसी के चलते उन्होंने महाप्रसाद का भोग चढ़ाया।

*दिव्य शाही श्रृंगार और महाआरती*
सायंकाल मंदिर में महाआरती की गई। मनासा नरेश का दिव्य शाही श्रृंगार किया गया और दिव्य ज्योत प्रज्वलित की गई। श्री नरसिंह भगवान, पश्चिम मुखी हनुमान जी महाराज और मन महेश महाकाल महाराज का भी विशेष श्रृंगार किया गया।
*बढ़ रही है भक्तों की संख्या*
मंदिर के पुजारी भागवताचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय एवं पंडित मृदुल कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बाबा के दरबार में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यहां सत्कार्य सिद्ध हो रहे हैं।
*आम के रस और खिचड़ी का वितरण*
पुरुषोत्तम मास की इस दिव्य एकादशी पर किया गया अच्छा कार्य कई गुना फलदाई होता है। इसी मान्यता के चलते आम के रस एवं खिचड़ी महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।



