गौ भक्तो के राज में गौ माता प्लास्टिक खाने को मजबूर

*********************
सीतामऊ ।गौ माता के सेवा के नाम पर केवल राजनीति देखने को मिल रही है। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौ शाला खुली है वहां भी गौ शाला में पर्याप्त राशि के अभाव में गौमाता परेशान हैं। वहीं भाजपा सरकार प्रदेश में गौ माता कि सेवा करने का ढिंढोरा पीट रही है। पर वास्तविकता नहीं के बराबर दिखाई दे रही है। कई गौ माता सड़क पर भुखे प्यासें विचरण कर रही है। भुख से परेशान गौ माता प्लास्टिक खाने को मजबुर है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा गौ माता के नाम पर राजनीति की जाती हैं गौ माता के नाम पर वोट मांगने का काम किया जाता है लेकिन गौ माता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर, प्लास्टिक खाकर अपना पेट भरने को मजबूर यहां तक की कमलनाथ जी द्वारा बनाई गई 1000 गौशालाओं का संचालन करने में भी असमर्थ है केवल और केवल वोटो के फायदे फायदे के लिए गौमाता का उपयोग भाजपा करती है लेकिन गौ माता के लिए उनके भरण-पोषण के लिए, उनके रहने के लिए, गौशालाओं का निर्माण भी नहीं करवाती, उनकी व्यवस्था के रूप में कोई भी काम नहीं करती है इसे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। आने वाले समय में निश्चिती गौ माता की हाय से भारतीय जनता पार्टी की बहुत ही दूर्दशा होगी।