मंदसौर के तपेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़िया पर मिला था विश्व का पहला विज्ञापन

वर्ष 1885 में सर जॉन फ्लीट ने की थी विज्ञापन की खोज
भारतीय इतिहास का सर्वप्रथम विज्ञापन कर रहा पर्यटकों को आकर्षित
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रयासों से मंदसौर मैं मिलते हैं कई पुरातात्विक महत्व के सबूत

डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने जिले की पुरातत्व महत्व की उपलब्धियां बताते हुए जानकारी दी कि दशपुर विक्रमादित्य, भोजऔर यशोधर्मन जैसे पराक्रमी राजाओं की भूमि रही है। उन्हीं में से एक विश्व का पहला विज्ञापन भी मंदसौरकी ही देन है। प्राचीन दशपुर मध्य भारत का एक प्रमुख नगर था। दशपुर में बेस गुजरात के व्यापारियों नेरेशम की साड़ी के प्रचार प्रसार के लिए यह विज्ञापन पट्टीका बनवाई थी। चूंकि गुप्तकालीन समय मेंशिलालेखों के माध्यम से प्रचार-प्रसार होता था तो व्यापारियों के लिए यह उचित साधन बन गया। मंदिरसार्वजनिक स्थल होते हैं। साथ ही एक ऐसा केंद्र जहां लोग स्वयं आते हैं तो ऐसी जगह को विज्ञापन लगाने केलिए चुनाव करना उस समय की दूरदर्शी सोच को बताता है। यह विज्ञापन सिल्क साड़ियों की बिक्री कोबढ़ावा देने के लिए लिखा गया। बंधुवर्मा (436-455 इसवी) मे जारी विज्ञापन का आज की भाषा में चित्रणइस प्रकार है। यह मंदसौर जिले में ही निर्मित रेशमी साड़ी की सुंदरता के विषय में लिखा गया था। साड़ी कीसुंदरता मंदसौर से प्राप्त यमुना की मूर्ति पर भी देखने को मिलती है।