निर्वाचन आयोग व कलेक्टर के नाम एसडीएम शिवानी गर्ग को सभापति सोनगरा द्वारा मतदाता सूचियों शुद्धिकरण का सुझाव पत्र दिया

निर्वाचन आयोग व कलेक्टर के नाम एसडीएम शिवानी गर्ग को सभापति सोनगरा द्वारा मतदाता सूचियों शुद्धिकरण का सुझाव पत्र दिया
सीतामऊ – छोटी काशी नगर परिषद के सभापति पार्षद विवेक सोनगरा के द्वारा, मध्यप्रदेश चुनाव आयोग, जिला कलेक्टर मंदसौर चुनाव अधिकारी के नाम से सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग को पत्र प्रेषित कर जनहित में नगर वार्ड क्षेत्रों की विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,नप. सभापति ने पत्र में उल्लेखित किया कि (S.I.R) मंदसौर जिला एवं सीतामऊ नगर के नवीन मतदाता सूचीयों के संबधित भारत चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश एवं मंदसौर जिले में समस्त बूथों केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण SIR मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण का कार्य प्रगति है होकर सराहनीय है, नगर की समस्त बूथ केंद्रों की मतदाता सूचियों पर भी प्रथम पृष्ठ पर समिल्लित मोहल्लों, मार्गो, के स्थानों के विभिन्न नामों में कई विसंगतियां एवं अमर्यादित अशोभनीय शब्दों का चयन प्रतीत होता हुआ दिखाई देता है, अतः नवीन SIR मतदाता सूचियों में शुद्धिकरण होकर मर्यादित शब्दों का चयन भाषा शैली की आवश्यकता है, मंदसौर जिला एवं सीतामऊ नगर के समस्त बूथों केंद्रों पर एवं बूथ क्रमांक 90 पर एवं वार्ड क्रमांक 06 की मतदाता सूची पर विशेष कर sir संशोधित होने वाली समस्त मतदाता सूचियों के कालम (समिल्लित मोहल्लों का नाम-) वाले में नामों के मर्यादित भाषा शब्दों के चयन में शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है, एवं उक्त विषय से नगर के समस्त बूथों के बूथ स्तरीय अधिकारी BLO को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने चाहिए, एवं सीतामऊ नगर के बूथ क्रमांक 90 के विभिन्न लोकसभा, विधानसभा, एवं नगर परिषद के वार्ड चुनावो में समस्त मतदाताओं व बुजुर्गों को क्षेत्र से 2 KM दूर मतदान करने के लिए आने – जाने में कई वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, अतः जनहित में नवीन मतदान केंद्र क्यामपुर रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती के नवीन भवन कक्ष में बूथ 90 का मतदान केंद्र स्वीकृत करने एवं नगर परिषद चुनावो में वार्ड क्र. 06 का मतदान केंद्र भी स्थाई रूप से इसी भवन कक्ष में करने की जनहित में आवश्यकता है आग्रह किया एवं सुझाव दिए उक्त पत्र के संदर्भ में सीतामऊ SDM व निर्वाचन अधिकारी सीतामऊ ने आश्वासन दिया कि सभापति पार्षद वार्ड 06 के विवेक सोनगरा के द्वारा दिए गए प्रथम पत्र क्र. 506/25 दि. 04/12/25 एवं द्वितीय पत्र क्र. 507/25 दि. 04/12/25 पत्र के संदर्भ गंभीरता को ध्यान में रखते हुवे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किया जाएगा उक्त विषय का संज्ञान लिया जायेगा।




