
ताल –शिवशक्ति शर्मा
अखिल विश्व गायत्री परिवार जावरा द्वारा गुरुपूर्णिमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रथम दिन अखंड जप एवम रात्रि में युग संगीत व दीप यज्ञ आयोजित किया गया, दूसरे दिन पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में जावरा एवम आसपास गांव के सैंकड़ो परिजनों द्वारा विश्व कल्याण की भावना से आहुतियां प्रदान की गई।
यज्ञ के साथ विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार भी संपन्न करवाएं गए। कई परिजनों ने गुरुदीक्षा भी ली एवं सभी ने गुरुदेव के चरण कमल का पूजन किया।
यज्ञ का संचालन रामस्वरूप द्वारा किया गया, आपने परम पूज्य गुरुदेव के तपस्वी जीवन पर प्रकाश डाला, साथ ही गुरुदेव द्वारा लिखित सद् साहित्य का नियमित स्वाधाय करने का संकल्प दिलवाया गया।
अतिथियों का स्वागत राधेश्याम धनोतिया, बहादुर सिंह सोनगरा, संजीव शुक्ला, मदन लाल नागदा, निरंजन गेहलोत, मोहन पाटीदार, राधेश्याम बोडाना, रामचंद्र पाटीदार, चंद्रशेखर शर्मा, रतनलाल उपाध्याय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।आभार श्रीनाथ शर्मा ने व्यक्त किया।