नारायणगढ़ में श्री देवड़ा के पक्ष में आयोजित जनसभा


मंदसौर। मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने नारायणगढ़ में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कल दोपहर में नारायणगढ़ मेला मैदान में आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण, किसान व भाजपा कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे। जनसभा में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल ने 17 नवम्बर को प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिये क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा को जिताने की अपील की। उन्होनंे श्री देवड़ा को प्रदेश में सर्वाधिक वोओं से जिताने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल विकास में रोड़े अटकाने का काम करत है। भाजपा की सरकार के प्रति लोगों का भरोसा है। गांव गरीब किसान महिलाओं को सम्मान देने का काम केवल भाजपा की सरकार दे सकती है। म.प्र. को विकसित प्रदेश बनाना है तो प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार लाओ ताकि केन्द्र व प्रदेश की सरकार डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गाड़ी को और तेजी से आगे बड़ा सके। पिछले साढ़े 9 वर्ष में म.प्र. को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 18 वर्षों में म.प्र. को बिमारू राज्य से विकासशील प्रदेश में बदल दिया है तथा उसे बेमिसाल राज्य बना दिया हैं। प्रदेश सरकार का बजट 18 वर्षों में कई गुना बड़ा है। पर्यटन क्षेत्र में प्रदेश में काफी प्रगति की है, प्रति व्यक्ति आय बड़ी है। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार के कारण विधानसभा चुनाव में एक मात्र मुद्दा विकास है। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। आपने केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कोरोना काल में जब अमेरिका सहित कई राष्ट्रों में हाहाकार मचा था तब मोदीजी की सरकार ने फ्री में टीके लगाकर कोरोना की बीमारी पर विजय पाई। मोदी सरकार के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है। आपने आमजनों से प्राकृतिक खेत को बढ़ावा देने, पानी को बचाने की भी अपील की। गुजरात मुख्यमंत्री श्री पटेल ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 5 लाख रू तक का इलाज प्रायवेट अस्पताल में फ्री हो रहा है यह मोदीजी की देन है। आपने कहा कि मुझे पशुपतिनाथ की पावन भूमि पर आने का अवसर मिला इसके लिए मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूॅ। आपने कहा जहां जहां कमल निशान है वहां वहां गरीब का कल्याण है। प्रदेश व देश में गरीबों के विकास के लिये भाजपा की सरकारे काम कर रही है। भाजपाको आशीर्वाद दे।प्रदेश के वित्त मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2008 से लेकर अब तक पिछे 15 वर्ष में भाजपा की सरकार ने नवगठित मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के खूब काम किये। जबकि 1993 से लेकर 2003 तक दिग्विजयसिंह की सरकार में इस विधानसभा क्षेत्र मंे कोई काम नहीं कराया। पिछले 15 वर्षों में क्षेत्र में 600 करोड़ रू. लागत की सड़के बनी है। पिपलियामंडी व मल्हारगढ़ में कॉलेज भवन बने है। समीप की विधानसभा के दलौदा में कॉलेज बनने का लाभ धुंधड़का क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कारण मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 1016 करोड़ की लघु सिंचाई योजना मिली है और इस पर काम शुरू हो चुका है। कांग्रेस केवल झूठे वायदे कर लोगों को गुमराह कर रही है। लोग इनके बहकावे में न आवे ।
जनसभा में गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतुभाई वाधानी, सांसद सुधीर गुप्ता, सूरत विधायक विनोद मोरदिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल कियावत, चुनाव संयोजक पं. राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष जयराजसिंह चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्षगण जीतू जाट, सामंतसिंह शक्तावत, राजेन्द्र राणा, जीवन शर्मा, भाजपा नेता धीरज पाटीदार, नरेन्द्र पाटीदार, हीरालाल धाकड़, राजेश नामदेव, नारायणगढ़ नगर अध्यक्ष सौरभ कोठारी, भाजपा नेता सुरेश रूपना, मनुदेव आर्य, हीरालाल धाकड़, राधेश्याम चौहान, राजेश नामदेव, राजू गौड़ इरली, शरद जैन संजीत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण, किसान व भाजपा कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे। संचालन विजय मुंदड़ा ने किया व आभार भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया ने माना।