औरंगाबादप्रतियोगिताबिहार

तत्पर युवा मंच लगातार जिले में एक स्वस्थ्य मनोरंजन समाज के बीच परोषता आ रहा है : सतीश कुमार सिंह

तत्पर युवा मंच लगातार जिले में एक स्वस्थ्य मनोरंजन समाज के बीच परोषता आ रहा है : सतीश कुमार सिंह

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता

 


तत्पर युवा मंच औरंगाबाद के द्वारा शहर के वैदही रिसॉर्ट में मेहंदी लगाओ, रंगोली बनाओ और गायन सुनाओ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया जिसके कार्यक्रम प्रमुख आर्यन राज और सह प्रमुख रौनक सिन्हा रहे। दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात माता सरस्वती, भगवान गणेश और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रजवल्न कर संगठन के संरक्षक सतीश कुमार सिंह, मार्गदर्शक अजीत चंद्रा, शिव गुप्ता, धीरज अजनबी, निर्णायक मंडल में पौधा संरक्षण के निर्देशक रॉकी रावत , विभूति आनंद, खुश्बू सिंह, स्वेता कुमारी, तेजस्विनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मेहंदी में 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया, रंगोली में 33 प्रतिभागी सम्मिलित हुए वही गायन में 26 प्रतिभागियों ने अपने कला का हुनर दर्शकों के बीच दिखाया। उदघाटन के पश्चात सभी प्रतिभागी अपने अपने हुनर को तय समय में निखारने को चयनित स्थान पर चले गए थे एक घंटा पूरे होने के पश्चात निर्णायक मंडल उनके पास जाते और उनसे इस विषय में सवाल जवाब करते जिससे उनको उस विषय की जानकारी मिल सके, रंगोली व मेहंदी के बाद गायन का प्रतियोगिता शाम 5 बजे से शुरू हुआ जो संध्या 7 बजे तक चला निर्णायक मंडल अपना निर्णय तैयार कर रहे थे उसी समय संगठन के सदस्य गोलू सिन्हा और सौरभ कुमार ने एक नृत्य बड़े मिया छोटे मियां की प्रस्तुति दी।

 

संध्या में पुरस्कार वितरण के पहले मंच का विधिवत उद्घाटन उपस्थित अतिथियों नगर परिषद चेयरमैन उदय गुप्ता, संरक्षक सतीश कुमार सिंह, मार्गदर्शक शिव गुप्ता, धीरज अजनबी, अजीत चंद्रा, मरगूब आलम,समाजसेवी कृष्ण कुमार पिंटू गुप्ता, निर्देशक पौधा संरक्षण रॉकी रावत सर, पतंजलि योगपीठ की ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संरक्षक सतीश कुमार सिंह ने अपने व्यतव्य में कहा कि तत्पर युवा मंच लगातार अपने जिले में एक स्वस्थ्य मनोरंजन समाज के बीच परोषता आ रहा है संस्था के सदस्यों की जितनी भी सराहना किया जाए वो कम है इनके द्वारा चाहे बच्चो के बीच में प्रतियोगिता हो या डांडिया उत्सव हो या पारिवारिक होली मिलन ये सभी हर कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक और बहुत ही उत्साह से करते है। चेयरमैन उदय गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी अपना हुनर दिखा रहे है निर्णायक किन्ही 3 को ही प्रथम द्वितीय तृतीय का पुरस्कार देंगे पर आप सभी को मेहनत करते रहना है सफलता जरूर आपको एक दिन मिलेगी। मंचासित सभी अतिथियों का संगठन संयोजक प्रकाश चौहान, अध्यक्ष कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष किशोर कुणाल, सचिव अंशु के द्वारा सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों और निर्णायक मंडल ने मेहंदी में प्रथम स्थान जानवी कुमारी, द्वितीय स्थान सईस्त्ता परवीन, तृतीय स्थान विद्या कुमारी को प्राप्त हुआ। रंगोली में प्रथम स्थान कुमकुम कुमारी, द्वितीय स्थान ईशा कुमारी व तृतीय स्थान सुहाना गुप्ता को प्राप्त हुआ। वही गायन में प्रथम स्थान नेहा आर्य, द्वितीय स्थान गुनगुन सिंह और तृतीय स्थान स्मृति गुप्ता को प्राप्त हुआ पुरुस्कृत सभी प्रतिभागी काफी प्रसन्न नजर आएं। संगठन के द्वारा बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया बताते चले कि पुरस्कार चहकता आंगन फाउंडेशन के तरफ से सभी को दिया गया था यह फाउंडेशन जरूरत मंद लोगो की मदद करता है। मंच संचालन अजीत चंद्रा ने किया, कार्यक्रम में अभिषेक वाशु, काली, दीपक कुमार, राहुल कुमार, आदित्य सिन्हा, नवीन सिन्हा, संस्था के विश्वनाथ कश्यप, सोनू योगी, चंदन कुमार, पंकज सोनू, ललित सिन्हा, ऋतिक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}