
*********************
जयपुर | अब अगर किसी भी मनचले ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़छाड़ करने की हिमाकत की तो उसे राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलने वाली है। लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नकेल कसते हुए उनके करेक्टर सर्टिफिकेट में इसका उल्लेख किया जाएगा।
राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध और लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर घिरी गहलोत सरकार ने मनचलों पर लगाम कसने के लिए नया आदेश निकाला है।
अब अगर किसी भी मनचले ने महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़छाड़ करने की हिमाकत की तो उसे राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलने वाली है।
लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नकेल कसते हुए उनके करेक्टर सर्टिफिकेट में इसका उल्लेख किया जाएगा।
करेक्टर सर्टिफिकेट पर ये दाग लगते ही उसे सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी।
सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि स्कूल, कॉलेजों और बाजारों में मनचलों पर निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए।