
——————————
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत धार्मिक यात्रा के लिए ताल से नो यात्रियों का दल रामेश्वर यात्रा हेतु रवाना हुआ। जिसमें यात्रियों को नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के दल को रवाना किया गयाl
नगर परिषद कार्यालय ताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत नगर परिषद ताल द्वारा 9 यात्रियों का दल रामेश्वर यात्रा हेतु रवाना हुआ। जिसे नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार द्वारा हरी झंडी बताकर दल को रवाना किया गया एवं रवाना करने के पूर्व नगर परिषद कार्यालय में धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत पार्षदगणों दिनेश माली, अनिल परमार परमार नगर परिषद अधिकारी मसुद्दीन खान, महेंद्र दुबे , सत्यनारायण चतुर्वेदी ,संजय मोदी आदि ने स्वागत किया।