मल्हारगढ़मंदसौर जिला
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न,सरपंच श्रीमति पाटीदार ने किया झंडावंदन

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न,सरपंच श्रीमति पाटीदार ने किया झंडावंदन
सुनील मालवीय)
मल्हारगढ़/बूढा। 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मना रहा है।मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव बूढा में भी गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई उसके पश्चात सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचे जहाँ ग्राम पंचायत बूढा सरपंच विष्णुकुंवर राजेश पाटीदार द्वारा झंडावंदन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। उसके पश्चात विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा परेड का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।



