Uncategorized

सीतामऊ में होलिका उत्सव ढोल- ढमाके के साथ फायर ब्रिगेड कि बौछार के निकली भव्य जनता गैर

यह पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का संदेश देता है

पोस्ट आफिस गली में होलिका दहन करते हुए
महावीर चौक में होलिका दहन के अवसर का चित्र
क्लब गली में होलिका दहन के अवसर का चित्र

संस्कार दर्शन

सीतामऊ।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छोटी काशी में होली रंगोंत्सव पर्व धुमधाम से मनाया गया। नगर में 02 मार्च कि रात्रि में होलिका दहन का आयोजन पोस्ट आफिस गली,क्लब गली राम मोहल्ला, नंदवाना गली सदर बाजार महावीर चौक, नीमा मोहल्ला स्थित सदर बाजार,शिवाजी चौराहा बस स्टैंड सहित कई जगहों पर होलीका दहन किया गया। वहीं नगर परिषद एवं होली उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में शाम को मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से वाहन रैली निकाली गई। तथा दूसरे दिन 03 मार्च सुबह लगभग 11 बजे 21 ढोल ढमाके डीजे फायर ब्रिगेड के पानी कि बौछार के साथ बस स्टैंड जबरिया हनुमान जी मंदिर से जनता गैर का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।जो मंदसौर रोड़ महाराणा प्रताप चौराहे परशुराम मार्ग होते हुए राजवाड़ा चौक सदर बाजार आजाद चौक महावीर चौक गणपति चौक होते हुए। आराध्या देवी मोड़ी माताजी के प्रांगण में दोपहर तक समापन हुई।

इस अवसर पर नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पांडेय विनय राजौरिया, राधेश्याम घाटिया, अशोक जैन विवेकानंद, कैलाश साकी रमेशचंद्र नाजीर पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका राधेश्याम घाटिया, रमेशचंद्र उदिया, हेमंत जैन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवीन विश्वास द्विवेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, विवेक सोनगरा, घनश्याम राठौर, युवा कांग्रेस नेता निर्मल कुमार फरक्या, दिपु सोलंकी, लेखराज सिंह राठौर रोहित गुप्ता, गोपाल साकी नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सोनी, सचिन जैन वैभव जैन राजा, संग्राम सिंह राठौर, विजय उमठ लक्ष्मण राठौर दिपक घाटिया पवन वेद मुक्ति धाम समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया, जिनगर मोची समाज अध्यक्ष संजय चौहान, नीमा समाज अध्यक्ष राजेंद्र नीमा, भूपेंद्र राजगुरु श्याम सोनी, ओमप्रकाश घाटिया पागानी पटवा प्रभुलाल राठौर हितेश रायमलानी प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सुरेश गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा महेश सोनी, सागर राठौर अरुण जैन, प्रबंधक गोपाल राठौर घनश्याम कामरिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी गणमान्य जन पत्रकार नागरिकों ने होली के रंगों रंगते हुए नाचते थिरकते हुए उत्साह उमंग के साथ गैर में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली रंगोंत्सव कि बधाई शुभकामनाए दी। आयोजक समिति द्वारा आइस्क्रीम, पोहा कचोरी समोसा तो कही नींबु पानी तथा पेयजल से गैर का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया।

इस अवसर पर नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने कहा कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन दैवी कृपा से प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई।सत्य और भक्ति की विजय होती है और अहंकार व अधर्म का विनाश निश्चित होता है। तथा रंगोत्सव का यह पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर लोग होलिका की परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन टीम तथा नपं कर्मचारी अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}