मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कवच योजना को दि मंजूरी
डिफाल्टर घोषित हुए 5,000 से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा
भोपाल ।सहकारिता विभाग द्वारा डिफाल्टर (डिफ़ॉल्ट) हो चुके किसानों को वित्तीय संकट से राहत दिलाने और उन्हें फिर से बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत लगभग 5,000 किसानों को डिफाल्टर श्रेणी से बाहर किया जाएगा ताकि वे आसानी से खाद, बीज और नया कृषि ऋण प्राप्त कर सकें। योजना के प्रावधानों के तहत- डिफाल्टर किसानों पर बकाया राशि का एक हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी। शेष राशि में से कुछ हिस्सा अपेक्स बैंक (Apex Bank) द्वारा वहन किया जाएगा। इससे बिना गलती के डिफाल्टर बने किसानों का खाता बेदाग हो सकेगा और वे पुन: बैंकिंग व कृषि योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।मंत्रि-परिषद ने सहकारिता विभाग की “कवच योजना” को अनुमोदित किया। यह योजना सहकारी समितियों के ऐसे लगभग 5 हजार किसानों के लिए है, जिनके ऋण खाते में गड़बड़ियां हुई हैं और जांच में देरी की वजह से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब ऐसे किसानो को मुख्य धारा में लाकर योजना के तहत नया ऋण मिल सकेगा। निर्णय के अनुसार प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा अपने स्तर से 50 करोड़ रूपये की सीमा तक की नीधि का निर्माण किया जायेगा। राज्य सरकार भी किसान हित में 25 करोड़ रूपये की अंशपूजी की सहायता एक बार उपलब्ध करायेगी।



