समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 21 सितंबर 2026 सोमवार

शासन की योजना की मदद से छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर दिनेश बैरागी
मंदसौर 19 सितंबर 2026 / नगर परिषद मल्हारगढ़ के श्री दिनेश बैरागी छोटे स्तर पर चाय एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री का व्यवसाय कर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। व्यवसाय के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध नहीं होने के कारण वे सीमित मात्रा में सामग्री ही रख पाते थे। पूंजी की कमी के कारण व्यवसाय का विस्तार करना तथा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार अधिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।
PM SVANidhi योजना से जुड़ने से पहले श्री दिनेश बैरागी के व्यवसाय में पूंजी का अभाव प्रमुख समस्या थी।
सीमित पूंजी के कारण—दुकान में सीमित मात्रा में सामग्री रख पाते थे।व्यवसाय को बड़े स्तर पर बढ़ाने में कठिनाई होती थी।दैनिक व्यापार के लिए अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की आवश्यकता रहती थी।व्यवसाय के विस्तार के लिए औपचारिक बैंक ऋण तक पहुंच सीमित थी।
योजना से मिला आर्थिक संबल-प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के माध्यम से दिनेश बैरागी को क्रमशः तीन चरणों में ऋण प्राप्त हुआ।
योजना के बाद आया सकारात्मक बदलाव-प्राप्त ऋण राशि का उपयोग श्री दिनेश बैरागी ने अपने चाय टी स्टॉल के व्यवसाय को मजबूत करने तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में किया। इससे उनकी दुकान में पहले की तुलना में अधिक सामान रखने और ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने की क्षमता बढ़ी।
तीन चरणों में ऋण प्राप्त करने के बाद उनके व्यवसाय को विस्तार का अवसर मिला और वे अपने छोटे व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सक्षम हुए।
योजना से पहले जहाँ पूंजी की कमी व्यवसाय के विस्तार में बाधा थी, वहीं योजना के बाद संस्थागत ऋण के माध्यम से उन्हें व्यवसाय बढ़ाने का अवसर मिला।
PM SVANidhi के माध्यम से उन्हें क्रमशः ₹10,000, ₹20,000 और ₹50,000 की ऋण सुविधा मिली, जिससे उनके चाय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।
आज दिनेश बैरागी अपने व्यवसाय के माध्यम से आजीविका चला रहे हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। श्री बैरागी योजना हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।
–00–
मंदसौर के सुरेश तेली को 15 भरी हुई घरेलू गैस की टंकियों के साथ प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा
धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
सुरेश पिता मोहनलाल तेली निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर मध्य प्रदेश को प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना पुलिस ने 15 गैस की टंकियां के साथ पकड़ा।
19 सितंबर को पठान जिन पुलिस ने हनुमान चौराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी । इस दौरान एक मारुति सुजुकी ओमनी वैन आती हुई पुलिस को दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी को देखकर मारुति वैन चालक ने मारुति को रोक कर वापस घुमाने का प्रयास किया। पुलिस ने मारुति को रोका और उसकी तलाशी तलाशी में 15 घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर भरे हुए मिले।
चालक सुरेश पिता मोहनलाल तेली उम्र 38 साल निवासी राम मोहल्ला धान मंडी थाना सिटी कोतवाली मंदसौर को गैस की सिलेंडरों के संबंध में रसीद व अन्य कोई दस्तावेज बाबत पूछा तो नहीं होना बताया जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ़ को कार्रवाई हेतु सूचित किया गया।
जिस पर जिला रसद अधिकारी जिला प्रतापगढ द्वारा संपूर्ण कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश की जिस पर थाना रठांजना पर प्रकरण संख्या 135/ 2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
–00–
गरोठ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गंगासा के स्कूल में छात्र को चाकू मारने का मामला, गरोठ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
बरखेड़ा गंगासा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा आठवीं के एक छात्र को उसके सहपाठी द्वारा चाकू मारने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे छात्र को कथित तौर पर चिढ़ाने और गाली-गलौज करने से मना करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान सहपाठी छात्र ने छोटा चाकू निकालकर छात्र के बाएं पैर में घुटने के पास वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। आरोप है कि घटना के बाद छात्र को चिल्लाने से भी मना किया गया और जान से खत्म करने की धमकी दी गई। घर पहुंचने पर परिजनों ने छात्र के पैर से खून निकलता देखा तो घटना की जानकारी हुई। स्कूल में जानकारी मिलने पर शिक्षक ने छात्र के पैर पर पट्टी की। मामले की सूचना मिलने के बाद गरोठ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रकरण भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 209(6) एवं 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।
–00–
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही युवती द्वारा टीटीई को फंसाने की धमकी
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही एक युवती द्वारा चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। टीटीई (TTE) द्वारा टिकट मांगे जाने पर युवती ने उल्टे अधिकारी को ही फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे डाली। आरोप है कि युवती ने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर टीटीई को महिला कार्ड के जरिए फंसाने का प्रयास किया। हालांकि, टीटीई ने समय रहते पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीटीई की समझदारी की सराहना हो रही है।
–00–
सीतामऊ नगर में HDFC बैंक के सामने बनी पशु खेर बनी कूड़ा दान
सीतामऊ -नगर में में मंदसौर रोड जिन परिसर के बाहरी और बनी पूर्व पशु ओर मवेशियों के पानी पीने के लिए खैर अब बनी कूड़ा दान पूर्व में स्वच्छता के लिए सीतामऊ में कई प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे शहर में स्वच्छता बनी रहे और यहां लोग अपशिष्ट को बढ़ावा दे रहे हैं जो कि गलत है इसकी ओर नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए ओर इस प्रकार हो रहे अपशिष्ट के बारे में अंकुश लगा कर पशुओं के लिए बनी खेर को स्वच्छ बनाकर उसे नियमित रूप से पानी डाला जाए ताकि गाय ओर अन्य पशु भी वहां पानी पी सके और जो अपशिष्ट को बढ़ावा दे रहे हे उनके ऊपर भी करवाई की जाए।–00–
भजन संध्या से लौट रही महिलाओं को वाहन ने रौंदा, पांच घायल
थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की, दो गंभीर
पिपलियामंडी:- ग्राम सुपरा में रविवार रात भजन संध्या से लौट रही महिलाओं को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही, पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलियामंडी भिजवाया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
–00–
शास्त्रीय गायन एवं कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों से सजी ‘संगीत प्रसंग’ की सांस्कृतिक संध्या

–00–
स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
मंदसौर 19 सितंबर / जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। ज़िले में अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर पहले चरण में विद्यालय स्तर पर चित्रकला/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मेरे सपनों का भारत विषय के द्वितीय चरण में 21 सितंबर को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन तथा तृतीय चरण में ज़िला स्तर पर 26-सितंबर को ज़िला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।
प्रथम चरण अन्तर्गत मन्दसौर ज़िले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा ‘’मेरे सपनों का भारत’’ एवं ‘’विकसित भारत’’ की संकल्पना पर अपनी अभिव्यक्तियों को काग़ज़ पर उकेरा गया तथा विकसित भारत की संकल्पना को किस प्रकार मूर्त रूप दिया जा सकता है, इस बारे में अपने विचार व्यक्त किए गए। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तकनीकी से ज़्यादा ध्यान ‘पृथ्वी बचाओ’, ‘जल संरक्षण’, ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’, ‘बेटी बचाओ’ एवं ‘वृक्षारोपण’ जैसी अवधारणाओं पर दिया गया। विद्यार्थियों में इस प्रकार की सोच निश्चित ही एक उन्नत भविष्य का संकेत देती है।
‘’सेवा-संकल्प अभियान’’ के इस प्रथम चरण के अवसर पर ज़िले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों को भी आमन्त्रित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों की कला एवं वाक-कौशल की मुक्तकण्ठ से सराहना की गयी।
–00–
प्रधानमंत्री आवास योजना के की बदौलत पक्का मकान मिलने से खुश हैं आरिफ खान
मंदसौर 19 सितंबर 2026 / मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के रहने वाले आरिफ खान अब बहुत खुश है। पहले आरिफ कच्चे मकान में रहते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में रह रहे हैं।
हाल ही में वर्ष 2026-27 में आरिफ को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की बदौलत पक्का आवास मिल गया है। मजदूरी करने वाले आरिफ बहुत खुश हैं वे बताते हैं कि आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे लेकिन नगर पालिका ने उनका नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों की सूची में शामिल किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजना की बदौलत अब वह अपने परिवार के साथ मल्हारगढ़ के वार्ड नंबर 2 में खुशी-खुशी अपने पक्के मकान में रह रहे हैं। जिससे उन्हें मौसम की मार और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए आरिफ प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं।
–00–
एच.आई.वी./ एड्स के विषय में आशा, ए.एन.एम. एवं सी.एच.ओ. को दिया गया प्रशिक्षण
मन्दसौर – सघन जागरूकता अभियान के माध्यम से एच.आई.वी./एड्स की जानकारी जनसामान्य तक पहुचाने के लिए 12 अगस्त 2026 से अभियान जिले में चल रहा है जो कि 12 अक्टुबर 2026 तक चलेगा। उक्त अभियान के विषय में ब्लाक सीतामउ में दिनॉक 19 सितम्बर 2026 को डॉ. निशांत शर्मा नोडल अधिकारी एवं राजेश रजक सी.एस.ओ. द्वारा विभाग के अमले को एच.आई.वी./एड्स के विषय में प्रशिक्षण दिया । आमजन को एड्स एवं एच.आई.वी. के विषय में सही जानकारी दी जावे। अभियान के तहत हाई एवं हायर सेकेण्डरी के स्कुलो, कालेजों एवं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार की गतिविधियॉ आयोजित हो रही है। राष्ट्रीय एड्स नियत्रण संगठन ने एक क्युआर कोड तैयार किया । इस क्यआर कोड को स्कैन कर कुछ प्रश्नों के जबाब देकर उच्च जोखिम व्यवहार को जाना जा सकता है। एच.आई.वी. जॉच का सुझाव आने पर जनदीक के केन्द्र की जानकारी भी दी जाती है। इस दौरान 55 के लगभग क्यु आर कोड स्कैन करवाऍ गये। उक्त क्यु आर कोड को अधिक संख्या में स्कैन कराने के निर्देश दिये गये। एड्स की जानकरी हेतु हेल्प लाइन न. 1097 डायल कर जानकारी ली जा सकती है। इस नम्बर के विषय में भी अधिक से अधिक लोगो को बतलाया जावे। इस दौरान अभियान की समीक्षा भी की गई । आवंटित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान डॉ.बी.के.सुरा बी.एम.ओ., श्री कमलेश भाटी बी.पी.एम., श्री चैनपाल सिंह राठोड़, श्री बघेला बीपीएम, श्री घनश्याम शर्मा, सुपरवाइजर,सी.एच.ओ., ए.एन.एम., एवं आशा सहयोगनी, आशा कार्यकर्त्ता इत्यादि स्टाफ उपस्थित रहा है।
–00–
बालिका से कथित छेड़छाड़ व धमकी मामले में दो गिरफ्तार
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। सब्जी मंडी रोड पर बालिका से कथित छेड़छाड़, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पिपलियामंडी पुलिस ने राहुल भाटी और पंकज भाटी दोनो निवासी रूपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी रितेश डामोर के अनुसार घटना 17 सितंबर की रात करीब 8.40 बजे प्रजा मोबाइल के सामने सब्जी मंडी रोड पर हुई थी। शिकायत के मुताबिक बालिका अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर तेज गति से बाइक चलाते हुए कट मारा और अश्लील इशारे किए। बालिका द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने बाइक रोककर कथित रूप से गाली-गलौज की तथा धमकी देने का आरोप है।
घटना के बाद बालिका ने परिचितों को मौके पर बुलाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 18 सितंबर को पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।मामले में पिपलिया मंडी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 75(2), 296(इ), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 11 एवं 12 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल भाटी एवं पंकज भाटी को गिरफ्तार किया है।
’केस दर्ज नही होने पर दिया था धरना’: – उल्लेखनीय है मामले में केस दर्ज नही होने के विरोध मे शुक्रवार को बरसते पानी मे हिन्दू संगठन कार्यकर्ता गांधी चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। बाद में एसडीओपी मौके पहुंचे थे व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी । उसके बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हुआ था।
——
शहीदों की वेदना से छलकी आंखें, हास्य-व्यंग्य से देर रात तक गूंजा नंदानगर,
गणेशोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन में सैकड़ों श्रोताओं ने लिया काव्य रस का आनंद
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गणेशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को नंदानगर मंदसौर में आयोजित कवि सम्मेलन देर रात तक काव्य रसिकों से गुलजार रहा। सैकड़ों श्रोताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ी संख्या में नारीशक्ति की उपस्थिति रही और श्रोताओं ने देर रात करीब 1 बजे तक कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। उभरते शायर डीजेसिंह के संयोजन एवं प्रसिद्ध हास्य कवि पुलकित नागर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं सरस्वती वंदना से हुई। युवा गीतकार चेतनकृष्ण शास्त्री (पिपलिया मंडी) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने के बाद बुजुर्गों, माता-पिता एवं पत्नी को समर्पित मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। युवा शायर डीजे सिंह ने अपनी रोमांटिक शायरी से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। वहीं पिपलियामंडी के ओज कवि पोरवाल मुकेश निडर ने शहीदों के सम्मान में मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। “दिल बहुत रोया, रोया मेरा मन, देखकर शहीद की देह पर कफन…” जैसी पंक्तियों से उन्होंने शहीदों की वीरता और बलिदान की वेदना को शब्द दिए, जिसे सुनकर कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने मुक्तक प्रस्तुत कर भी खूब तालियां बटोरीं। कवि सुनील वैष्णव (मन्दसौर) ने उर्मिला की प्रतीक्षा पर आधारित गीत प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने सराहा। कवयित्री हूरबानो सैफी की गजलों ने भी कार्यक्रम में अपनी अलग छाप छोड़ी। वहीं कवि एवं कार्यक्रम संचालक पुलकित नागर ने हास्य-व्यंग्य और चुटीली कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को देर रात तक हंसाया और गुदगुदाया।कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजकों द्वारा सभी कवियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कवियों की विविध प्रस्तुतियों के चलते पूरा वातावरण देर रात तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। उत्सव समिति के बृजेश आर्य ने आभार माना।
——
दुग्ध सहकारी समितियों के सचिव-कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मांगें जल्द मंजूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। दुग्ध सहकारी समितियां सचिव कर्मचारी संगठन, शीत केन्द्र मंदसौर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर दुग्ध संघ उज्जैन के सांची शीत केन्द्र मंदसौर के महाप्रबंधक मुकेश आचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन अध्यक्ष एवं दुग्ध समिति अड़मलिया के सचिव नवलसिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में दुग्ध समितियों के भाव में बढ़ोतरी सहित सचिवों और समितियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शीत केन्द्र पहुंचे। ज्ञापन का वाचन दुग्ध समिति नेनोरा के घनश्याम पाटीदार ने किया। संगठन ने मांगों को जल्द स्वीकार किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में महंगाई और पशुपालन पर बढ़ते खर्च के साथ निजी डेयरियों द्वारा किसानों से अधिक दर पर दूध खरीदा जा रहा है। ऐसे में समितियों के दुग्ध भाव को बढ़ाकर 10 रुपए प्रति फैट किए जाने की मांग की गई है। संगठन ने मंदसौर दुग्ध शीत केन्द्र पर दूध की टेस्टिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाते हुए मांग की कि शीत केन्द्र द्वारा समितियों से दूध संकलन के समय समिति स्तर पर भी दूध की टेस्टिंग की जाए, ताकि टेस्टिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा समितियों द्वारा स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले दुग्ध विक्रय पर संघ द्वारा की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने, सांची घी एवं पशु आहार के विक्रय में मार्केट और समितियों के भाव में अंतर समाप्त करने तथा सचिवों को घी एवं पशु आहार बिक्री पर मिलने वाला कमीशन बढ़ाने की मांग रखी गई । संगठन ने पूर्व में समितियों को उपलब्ध कराई जाने वाली वार्षिक डायरियों को पुनः प्रतिवर्ष उपलब्ध कराने तथा मंदसौर शीत केन्द्र पर वार्षिक साधारण सभा का नियमित रूप से आयोजन कराने की मांग भी की है। ज्ञापन में दुग्ध समितियों को बंद होने से बचाने के लिए सचिवों को न्यूनतम मानदेय अथवा अनुदान शुरू करने, सचिवों को इंटरनेट एवं आधुनिक उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण देने तथा दुग्ध संघ एवं शासन की योजनाओं और सुविधाओं का समितियों को बिना भेदभाव एवं पारदर्शिता के साथ लाभ देने की मांग की गई। संगठन ने समितियों से डेथ क्लेम के नाम पर काटी जाने वाली राशि का प्रतिवर्ष आय-व्यय विवरण तथा डेथ क्लेम प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची समितियों को उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके साथ ही सभी दुग्ध समितियों के सचिवों को उज्जैन दुग्ध संघ की ओर से स्थायी परिचय पत्र जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन के अंत में संगठन ने 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र विचार कर उन्हें मंजूर करने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर समस्त सचिव एवं कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
–00–
स्लेट पेन्सिल प्रोड्यूसर्स मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
मन्दसौर। दि स्लेट पेन्सिल प्रोड्यूसर्स मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी मर्यादित मन्दसौर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन संस्था कार्यालय में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण बैठक सोसायटी प्रभारी हिम्मत डांगी की विशेष उपस्थिति एवं सोसायटी अध्यक्ष अर्जुन डाबर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान निर्धारित विषय सूची के अनुसार विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें सबसे पहले गत वार्षिक साधारण सभा की प्रोसीडिंग का वाचन किया गया। इसके पश्चात वर्ष 2025-2026 की प्रशासक एवं प्रबंधकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के अतिरिक्त आय-व्यय तथा इसी वर्ष के वार्षिक पत्रकों का अवलोकन कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
भविष्य की कार्ययोजनाओं को गति देने के लिए वर्ष 2027-2028 के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। साथ ही म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 58 के नवीन प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2027-2028 के लिए अंकेक्षण नियुक्ति पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के अंत में प्रशासक की अनुमति से अन्य विविध विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अर्जुन डाबर तथा विशेष रूप से उपस्थित हिम्मत डांगी के अलावा अशोक फरक्या, हेमन्त यादव, दीपक मालवीय, किशन गोयल, इकबाल हुसैन, रवि भट्ट, उमेश व्यास, गोविन्द यादव, डॉ. दिनेश जोशी एवं मोहन हलवाई सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
–00–
मां भैंसासुरी माताजी मंदिर में शिखर निर्माण कार्य जारी, जन सहयोग से लगातार बढ़ रहा काम
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गाडगिल सागर बांध क्षेत्र स्थित मां भैंसासुरी माताजी मंदिर में शिखर निर्माण का कार्य लगातार जारी है। मां भैंसासुरी माताजी शिखर निर्माण समिति द्वारा क्षेत्र के 12 गांवों में कई दिनों से जनसहयोग राशि एकत्रित की जा रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया। सहयोग राशि एकत्रित होने के बाद सावन माह में शुभ मुहूर्त में पेड़ी पूजन कर विधिवत शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद से निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व गाडगिल सागर बांध में पानी की कमी के दौरान मां भैंसासुरी माताजी के प्रति आस्था के साथ 101 फीट चुनरी यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया था। वर्तमान में गाडगिल सागर बांध पानी से भर चुका है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां भैंसासुरी माताजी की कृपा क्षेत्र के ग्रामीणों पर बनी हुई है। मां भैंसासुरी माताजी मंदिर का धर्मस्व विभाग द्वारा पुनर्निर्माण कराया गया था। इसके बाद ग्राम कनघट्टी के कृष्णपालसिंह शक्तावत के छोटे भाई हरपालसिंह शक्तावत के नेतृत्व में मंदिर के शिखर निर्माण के लिए जनसहयोग जुटाने का कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ कनघट्टी के भक्तजनों और समिति सदस्यों द्वारा भी निर्माण कार्य में सहयोग दिया जा रहा है। श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे हैं।
आठ दिन में तैयार हुआ मंदिर तक पहुंचने का वैकल्पिक कच्चा मार्ग:-
101 फीट चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अमरपुरा से गौशाला होते हुए नीचे गडार की ओर से मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा था। इस दौरान हरपालसिंह शक्तावत व जितेंद्रसिंह शक्तावत ने मंदिर तक सीधा कच्चा मार्ग तैयार कराने का निर्णय लिया। इसके बाद जनसहयोग से जेसीबी की मदद से गौशाला से सीधे मां भैंसासुरी माताजी मंदिर तक कच्चा रास्ता तैयार किया गया। बताया गया कि यह कार्य करीब आठ दिनों में पूरा किया गया। नए मार्ग के बनने से कनघट्टी सहित सुपड़ा, खखराई, उगरान, सोनी, रूपी, जेतपुरा और अमरपुरा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे यात्रा की दूरी में करीब तीन किलोमीटर से अधिक की कमी आने की बात कही गई है। मार्ग निर्माण कार्य की निगरानी हरपालसिंह शक्तावत के साथ मेहताबसिंह शक्तावत, ग्राम पंचायत कनघट्टी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनीष आर्य, भरतलाल नागरिया, प्रहलाद पाटीदार, अर्जुनपुरी गोस्वामी, बहादुरसिंह, प्रहलादसिंह, कमलेश कुमावत, कैलाशसिंह भाटी, प्रवीण आर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। मंदिर के शिखर निर्माण और पहुंच मार्ग के निर्माण में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के जनसहयोग से कार्य को गति मिल रही है। समिति द्वारा निर्माण कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
–00–‘
जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु
चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु मल्हारगढ़ पुलिस ने मर्द कायम बॉडी को पीएम के लिए भेजा।
–00–
राष्ट्रीय संकल्प समारोह में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
–00–



