सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

शासकीय हाई स्कूल सांजलपुर में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार विपरीत किए

भानपुरा-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सांजलपुर में विद्यार्थियों से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख प्रमुख लोकेश जांगड़े , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल पड़ीहार , सरपंच विष्णु पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हल्दीराम जी पाटीदार एवं भाजपा मंडल के मंत्री नितेश जी पाटीदार उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि लोकेश कुमार जांगड़े ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है पढ़ाई के साथ-साथ कला भाषण खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अनुसूचित जाति भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल पड़िहार ने बताया कि सेवा का संकल्प लेने का, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का है ।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन लोकेश आंजना ने किया तथा आभार शिक्षक मनीष जांगड़े ने माना।



