सेवा संकल्प अभियान : सीतामऊ विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत चित्र सेवा भाषण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान : सीतामऊ विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत चित्र सेवा भाषण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सीतामऊ।युवा मोर्चा द्वारा उड़ान स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जे.के. पब्लिक स्कूल एवं सांदीपनि विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ड्राइंग, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्रहित के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के प्रभारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित जी एवं सह-प्रभारी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकुश कालमोदिया रहे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि पूरन दास बैरागी सभापति विवेक सोनगरा कोषाध्यक्ष उत्सव जैन युवा मोर्चा नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह बलावत, रोहित द्विवेदी (उपाध्यक्ष) पर्व मराठा, मितांशु सोनी (कोषाध्यक्ष), गौरव बरडिया सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्साह से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिसके चलते सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



