दलौदा पुलिस ने वाहनों पर खतरनाक जानलेवा स्टंट करने वाले युवाओं के वाहन जप्त कर की चालानी कार्रवाई

दलौदा पुलिस ने वाहनों पर खतरनाक जानलेवा स्टंट करने वाले युवाओं के वाहन जप्त कर की चालानी कार्रवाई
दलौदा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना निर्देशन में यातायात सुधार को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं जिसके सम्बन्ध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा अनुभाग अधिकारी मंदसौर ग्रामीण पुलिस के नेतृत्व में दिनांक 24.01.26 को थाना दलौदा पर कुछ युवाओं के द्वारा रहवासी क्षेत्र में थार, ट्रैक्टर तथा बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट कर स्वयं तथा रहवासियों की जान को जोखिम डालने वाले लड़कों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दलौदा शुभम व्यास द्वारा तत्काल स्टंट कर रहे युवाओं के वाहन को जप्त कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई साथ ही परिजनों को तलब कर उचित समझाइश दी गई युवाओं को भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश भी दी गई।
मंदसौर पुलिस द्वारा जनहित में जारी अपील
मंदसौर पुलिस जिले के आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करे, एवं स्वयं एवं अन्य नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे खतरनाक स्टंट करने बचे, अपने नाबालिग बालक बालिकाओं को किसी प्रकार का वाहन चलाने हेतु न देवें तथा यातायात के नियमों का पालन करें।



