मंदसौरमंदसौर जिला

नमामि गंगे अभियान की हुई शुरुआत


बावड़ियों व तालाबों का निरीक्षण कर सफाई का लिया संकल्प

 मन्दसौर। मध्य प्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा 05 जून से 16 जून तक नमामि गंगे अभियान की शुरुआत मंदसौर जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्थाएं एवं ग्राम विकास प्रस्फुंटन समितियां व मंदसौर जिले के सभी गांव और शहर में अभियान की शुरुआत हो चुकी है । अभियान के तहत मंदसौर शहर की आकाशावाली बावड़ी, मेनपुरिया तालाब का निरीक्षण किया और 16 तारीख से अभियान की शुरुआत होगी।
आकशावाली बावड़ी, नयापुरा रोड बावड़ी वाले बालाजी के पास स्थित है । बावड़ी से कई लोगों की आस्था जुडी हुई है बावड़ी का जल राजस्थान और मध्य प्रदेश के चर्म रोग से मुक्ति पाने के लिए कई लोग बावड़ी का पानी लेने आते हैं। बावड़ी लगभग 300 वर्ष पुरानी है बावड़ी की सीढ़िया पर भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित है और बावड़ी की विशेषता है कि 12 माह तक बावड़ी में पानी रहता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जहां आस्था का विशेष जुड़ा हुआ है वहां बावड़ी का इतना गंदा पानी है कि हम खड़े भी नहीं रह सकते।  बावड़ी के अंदर पूजन सामग्री डालकर बावड़ी को गंदा कर रखा है। इस हेतु जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी, सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमन फरक्या द्वारा यह संकल्प लिया गया तथा बावड़ी की सफाई के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी वार्ड वासी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा (मेनपुरिया) मैं तालाब गहरीकरण के लिए ग्राम पंचायत सरपंच पति ओमकार माली एवं सचिव के साथ बैठक कर 16 जून सुबह 8 कलश यात्रा का आयोजन कर बाद में तालाब गहरीकरण का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही नमामि गंगे अभियान के तहत जन अभियान परिषद मंदसौर विकासखंड मंदसौर से चयनित नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, रतनलाल चौहान, मंजू भावसार, महेश दुबे, रमेशचन्‍द डिडवानिया, ललीत भाटी एवं मंदसौर की सामाजिक संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}