क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 08 फरवरी 2024 गुरुवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 08 फरवरी 2024 गुरुवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
मेष राशि :-
मानसिक तनाव बना रह सकता हैं ।अस्थाई रोग जो पूर्व समय से लगे हुए हैं खत्म होंगे, लेकिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कोई विशेष मनोकामना सिद्ध होगी।
वृषभ राशि :-
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी,आय के स्रोतों मे वृद्धि होगी और खर्च में कमी होगी।शारीरिक कष्ट जैसे चर्म रोग पेट दर्द की इत्यादि संभावना है।
मिथुन राशि :-
बुरे सपनों से मन में डर बना रहेगा, अतः सोच सकारात्मक रखे, सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि:–
मानसिक सकारात्मकता बनी रहेगी।शरीर में आलस्य मानसिक व शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। जीवनसाथी से अनबन की स्थिति बन सकती है।
सिंह राशि :–
विशेष मनोकामना पूर्ति के योग बन रहे है। मित्रो का का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा मातृ स्नेह में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बने रहेंगे।
कन्या राशि :-
आत्मबल मजबूत रखे इससे आप अपने कर्म क्षेत्र में विजय प्राप्त करेंगे,माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखे। यात्राइत्यादि मे सहोदरो एवं मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि:-
शरीर के निचले भाग में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। आत्मबल में वृद्धि होगी लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि :-
भाग्य आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी।विशेष मनोकामना पूर्ति के योग बन रहे है। अस्थाई रोगों से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि:-
कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे कलह की स्थिति से बचें। व्यापारी वर्ग के लिये समय सामान्य है।दिन शुभ हैं।
मकर राशि:-
मानसिक संताप को दूर करने के लिए धर्म कर्म में भी मन लगाएंशारीरिक कष्ट की संभावना बनी रहेगी।
कुंभ राशि :-
नए लोगों से संपर्क होगा जिन से भविष्य में आपको फायदा हो सकता है| मातृ स्नेह प्राप्त होगा।घरेलू संबंधो मे शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें।
मीन राशि:-
क्रोध पर नियंत्रण अनिवार्य है। धनागम के योग बनेंगे।कार्य क्षेत्र में सहकर्मीयो और पारिवारिक जीवन में वार्तालाप करते समय सोच समझकर बोले