
/////////////////
ताल –शिवशक्ति शर्मा
रतलाम जिले में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है।विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पांचों सीटों पर करीब 85 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। रतलाम ग्रामीण सीट पर औसत 86.25, रतलाम शहर सीट पर 73.55, सैलाना सीट पर 89.50, जावरा सीट पर 85.48 तथा आलोट सीट पर 83,33 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर अपने मत का उपयोग किया। वहीं वर्ष 2018 में जिले में 81.91 प्रतिशत मतदान हुआ था तथा रतलाम ग्रामीण सीट पर 83.77, रतलाम शहर सीट पर 71.78, सैलाना सीट पर 85.27, जावरा सीट पर 82.28 तथा आलोट सीट पर 80.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बहरहाल सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो चुकें हैं जो तीन दिसंबर को बाहर निकलेंगे तब तक केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। बावजूद इसके सभी पार्टियों के प्रत्याशियों में अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं।यह तो अब आने वाला समय ही बताएगा कि कौन बाजी मारता है तब तक केवल इंतजार ही करना है।एक शायर की कुछ पंक्तियां याद आती है कि जो मजा इंतजार में है वो वस्ले यार में कहां ?सभी पार्टियों के प्रत्याशी मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं।



