आलोटरतलाम

नवोदय विद्यालय आलोट की विद्यार्थी अक्षरा ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराया

नवोदय विद्यालय आलोट की विद्यार्थी अक्षरा ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराया

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेशके मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि की बाजना विकासखंड आदिवासी अंचल के ग्राम रावटी की निवासी एवं कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत होनहार जुझारू छात्रा अक्षरा पिता रायसिंह निनामा ने एथलेटिक्स क्षेत्र में रतलाम जिले के साथ मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने कहा कि अक्षरा द्वारा अनुशासित तरीके से विगत 2 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी कर विद्यालय एवं भोपाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर कर रही थी।

इस वर्ष विद्यालय के खेल शिक्षकों राकेश मालवीय एवं प्रीति चौहान द्वारा अक्षरा को कोचिंग प्रदान कर 100 मीटर एवं 200मीटर में अक्षरा के प्रदर्शन में निखार लाते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर से ऊपर की पायदान एस जी एफ आई

स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन में पहुंचाया।

विद्यालय उपप्राचार्य सुचिता खुराना द्वारा बताया गया कि नवोदय विद्यालय आलोट के आयु वर्ग 14,17 एवं 19 बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न खेलों क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी कर 15 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ यह विद्यालय की बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर विद्यालय के नामित अध्यक्ष एवं स्थानीय एस डी एम विवेक सोनकर एवं सांदीपनी विद्यालय आलोट के प्राचार्य फिरोज खान द्वारा भी अक्षरा की सराहना कर उसे बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}