योजनाभोपालमध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष पात्रता दी और ट्रैक्टर का बंधन हटा, तो बढ़ जाएंगी 17 लाख महिलाएं

*************-************

महिला व बाल विकास संचालनालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

10 जुलाई से पहले ऐसी महिलाओं के ले लिए जाएंगे आवेदन

भोपाल। 21 वर्ष की आयु और ट्रैक्टर रखने वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने पर 10 जुलाई से पहले ऐसी महिलाओं के आवेदन ले लिए जाएंगे और जिन महिलाओं के आवेदन पहले से हैं, उन्हें राशि भी जारी की जा सकती है।

लाड़ली बहना योजना में अभी 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को लाभ देने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 वर्ष तक की महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहीं जिन परिवारों में ट्रैक्टर हैं, उनकी महिलाओं को भी पात्र मानने को कहा है। इसे देखते हुए विभाग ने आंकड़े जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि 21 वर्ष की आयु की महिलाओं को शामिल करने पर योजना में 13 लाख से अधिक महिलाएं बढ़ जाएंगी, जबकि ट्रैक्टर वाले परिवारों में लगभग चार लाख महिलाओं को लाभ दिए जाने की संभावना है।

यानी आने वाले महीनों में सरकार को एक करोड़ 42 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार रुपये महीने देने पड़ेंगे। इस पर करीब 21 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

1.78 में से 1.20 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

योजना की पात्र एक लाख 78 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 10 जून को राशि नहीं पहुंच पाई थी। इन प्रकरणों में ट्रांजैक्शन फेल हो गया था। जिला स्तर पर ऐसे खातों की जांच कराई गई तो पता चला कि अधिकतर में डीबीटी (डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर) सक्षम नहीं हो पाया था।

वहीं कुछ खातों में आधार लिंक नहीं हुए थे तो कुछ में आधार नंबर किसी और बैंक खाते से लिंक था। इनमें सुधार कराया गया और इनमें से एक लाख 20 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचा दी गई है संचालनालय के आयुक्त डा़ रामराव भोंसले बताते हैं कि शेष के खातों में भी अगले दो-तीन दिन में पहुंच जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}