कंवला में गैस टंकी में आग लगने से जाकिर हुसैन कि मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी और बच्चों को बचा लिया गया

कंवला में गैस टंकी से आग लगने से जाकिर हुसैन कि मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी और बच्चों को बचा लिया गया
भानपुरा ।मंदसौर जिले के भानपुरा के निकट मिनी गोवा कंवला में चौकिदार जाकिर हुसैन पठान नामक व्यक्ति के घर में गैस की टंकी फटने से घर पूरी तरीके से आग में झुलस गया है , मौके पर ग्रामीण जनों ने जाकिर हुसैन पठान की पत्नी नूरजहां एवं बेटे जाफर को बचाया लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि जाकिर हुसैन की मौके पर झुलसने से मौत हो गई है जिसकी प्रशासन की ओर से पुष्टि होना बाकी है…?
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार जाकिर का घर और दुकान साथ ही साथ है और पंचर बनाने का काम करता है।
फिलहाल स्थिति स्पष्ट होना शेष है , मौके पर दमकल विभाग , पुलिस विभाग , राजस्व विभाग, तहसीलदार , थाना प्रभारी सहित प्रशासन मामले की गंभीरता को लेकर उपस्थित है एवं लगातार आग बुझाने के प्रयास जारी है।
कंवला गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मृतक जाकिर का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।



