देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 250 किलो लहन नष्ट

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 250 किलो लहन नष्ट

गोरखपुर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 शत्रुघ्न तथा आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 अरविन्द कुमार ने अपनी-अपनी टीमों के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न संदिग्ध स्थलों और अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर लगभग 250 किलोग्राम लहन तथा कई अवैध शराब बनाने वाली भट्ठियों को नष्ट किया गया।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}