जावरारतलाम

जावरा पुलिस कि कारवाई, 360 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर पिपलखेड़ी का 24 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

इको कार में 18 कट्टों में भरकर ले जा रहा था 7.20 लाख रुपए का डोडाचूरा, पुलिस ने 15.20 लाख का मश्रुका किया जप्त 

जावरा। जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने उज्जैन बायपास पर घेराबंदी कर एक मारुति सुजुकी इको कार से 360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत 7 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 15 लाख 20 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के सामने उज्जैन बायपास जावरा पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक MP 04 CY 2693 से काले रंग के 18 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 3 क्विंटल 60 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुझार पिता भेरूलाल खराड़ी (24 वर्ष), निवासी ग्राम पिपलखेड़ी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 628/24.11.26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुमित मिश्रा, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक छगनलाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्रसिंह, प्रधान आरक्षक बद्रीलाल चौधरी, प्रधान आरक्षक सोहन भवेल, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक गोविन्द पंवार, आरक्षक चेतन राठौर, आरक्षक शादाब बेग तथा आरक्षक योगेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की इस कार्रवाई को तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि 360 किलो डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}