अपराधजावरारतलाम

युवती द्वारा शादी से मना करने और अन्य से शादी करने पर युवक ने कि आत्महत्या

युवती द्वारा शादी से मना करने और अन्य से शादी करने पर युवक ने कि आत्महत्या

जावरा में होटल के कमरे में मृत मिले 28 साल के रवि पंवार का आखिरी मैसेज सोमवार देर रात सामने आया। मौत से पहले रवि ने धनगर समाज के वाट्सऐप ग्रुप में अंग्रेजी में लंबा मैसेज भेजा था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार बताया। माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा- मेरी वजह से आपको परेशानी होगी। मेरे जाने के बाद कोई कार्यक्रम या पूजा-पाठ मत करना। मेरे लिए कुछ करना चाहते हो तो कुत्तों को रोटियां खिला देना। मैं उसी में रहूंगा।अपने आखिरी मैसेज में रवि ने बहन और भाई को भी याद किया। उसके शब्दों में माता-पिता के लिए माफी थी और परिवार से आखिरी गुजारिश भी। रवि पिता कन्हैयालाल पंवार, निवासी मामटखेड़ा, रतलाम की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसका शव रविवार रात करीब 10 बजे जावरा में हाईवे किनारे पटेल होटल के एक कमरे में मिला। रवि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसकी तलाश की तो मोबाइल लोकेशन होटल के आसपास मिली। वहां पहुंचने पर बाहर खड़ी बाइक परिजनों ने पहचान ली। जानकारी करने पर पता चला कि रवि ने शाम करीब 4:30 बजे होटल में कमरा बुक किया था।दरवाजा खुलवाया तो कमरे में मिला शव समाज के ग्रुप में प्रेमिका के साथ की तस्वीरें भी भेजीं

चार साल से रिश्ते में होने का दावा, शादी से इनकार का आरोप

रवि ने मैसेज में जावरा की एक युवती के साथ चार साल से प्रेम संबंध में होने की बात लिखी। उसका दावा था कि युवती ने पहले उससे शादी करने का वादा किया था। दोनों साथ भविष्य बनाने की बातें भी करते थे, लेकिन बाद में युवती ने शादी से इनकार कर दिया। रवि ने लिखा कि युवती की शादी रतलाम में कमलेश नाम के युवक से होने वाली है। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने मौत से दो दिन पहले जावरा सिटी थाने में उसके खिलाफ परेशान करने और ब्लैकमेल करने की शिकायत दी थी। रवि ने मैसेज में युवती और उसके परिवार की ओर से धमकी मिलने की बात भी लिखी। उसने इन घटनाओं से आहत और मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया। ये सभी बातें उसके मैसेज में लगाए गए आरोप हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}