आलोटरतलाम

समाजसेवी जितेन्द्र काला जिला रोगी कल्याण समिति में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत

समाजसेवी जितेन्द्र काला जिला रोगी कल्याण समिति में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत

आलोट क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है कि क्षेत्र के सेवाभावी, कर्मठ एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व श्री जितेन्द्र जी काला को रतलाम जिला रोगी कल्याण समिति एवं जिला चिकित्सालय में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के  सांसद श्री अनिल फिरोजिया द्वारा सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।

श्री काला वर्तमान में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और पूर्व में भी सांसद प्रतिनिधि रहकर क्षेत्र को अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं दिलवा चुके हैं। उनके अथक प्रयासों से ही आलोट चिकित्सालय को सांसद महोदय के माध्यम से सोनोग्राफी मशीन, फिजियोथैरेपी सेंटर, ऑक्सीजन मशीन सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हुईं, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपने ही शहर में बेहतर उपचार मिलने लगा।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने सांसद महोदय के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में *15 उप स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंग स्वीकृत करवाईं, जो आज बनकर पूर्ण हो चुकी हैं।* इन उप स्वास्थ्य केंद्रों से गांव-गांव में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपने गांव के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, इसके साथ ही दिव्यांग भाई बहनों के लिए समय-समय पर कैंप लगाकर उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी हमेशा सजग रहते हैं। यह सभी कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है।

कोरोना जैसे कठिन काल में भी जब लोग भय और असहायता से जूझ रहे थे, तब श्री काला ने अपने संपर्कों एवं सेवाभाव से अनेक लोगों को समय पर उपचार,रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन एवं अस्पताल की सुविधा दिलवाकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की, केंद्र की आयुष्मान कार्ड योजना पर भी श्री काला ने सजकता और गंभीरता से कार्य कर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कैंप लगवा कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्य किए हैं।

अपनी संस्था बाणेश्वरी ग्रुप के माध्यम से वे समय-समय पर पौधारोपण, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके ग्रुप द्वारा *”सांसे हो रही कम, मिलकर लगाए पेड़ हम”* की मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें समाज व नगर के युवाओं के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर अभी तक सैकड़ों पौधे स्थापित कर उनकी देखरेख की जा रही है।

ऐसे सेवाभावी एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व को पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया का समस्त क्षेत्र के नागरिकों एवं इष्ट मित्रों, समाज बंधुओ की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।

हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिला चिकित्सालय एवं रोगी कल्याण समिति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

—

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}