साक्षी गंगवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिला नीमच की जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

साक्षी गंगवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा जिला नीमच की जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
नीमच -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नीमच में संगठन ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है साक्षी गंगवाल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
साक्षी गंगवाल लंबे समय से पार्टी संगठन और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे एक कर्मठ, मिलनसार एवं सेवाभावी महिला नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, महिला सशक्तिकरण अभियानों और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा सराहनीय रही है।
उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि साक्षी गंगवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला नीमच में और अधिक सशक्त होगा। महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने में उनका अनुभव संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
साक्षी गंगवाल सेन ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी।
पूरे जिला नीमच की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।



