देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

कृषि विद्यार्थियों ने किया केंद्रीय मृदा जांच प्रयोगशाला एवं कृषि भवन का शैक्षणिक भ्रमण

कृषि विद्यार्थियों ने किया केंद्रीय मृदा जांच प्रयोगशाला एवं कृषि भवन का शैक्षणिक भ्रमण

गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कृषि संकाय के बीएससी (ऑनर्स) कृषि पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को केंद्रीय मृदा जांच प्रयोगशाला, कृषि विभाग, कृषि भवन, मृदा संरक्षण विभाग एवं राजकीय कृषि विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण की आधुनिक तकनीकों, प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उपकरणों तथा कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।
भ्रमण के दौरान मृदा विज्ञान विषय के विशेषज्ञ डॉ. संदीप उपाध्याय एवं केंद्रीय प्रयोगशाला के विनोद सिंह ने विद्यार्थियों को मृदा जांच की प्रक्रिया और प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले विभिन्न आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाइट्रोजन एनालाइजर, स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, फ्लेम फोटोमीटर तथा ऑर्गेनिक कार्बन विश्लेषण से संबंधित उपकरणों को देखा और उनके कार्य करने के तरीकों को समझा।इसके बाद विद्यार्थियों ने राजकीय कृषि विद्यालय एवं कृषि भवन स्थित श्रीअन्न संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां कृषि विभाग के अपर जिला कृषि अधिकारी अमन पांडेय ने विद्यार्थियों को श्रीअन्न (मिलेट्स) के महत्व, इसके पोषण संबंधी लाभ, मानव स्वास्थ्य एवं पशुपालन में उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कृषि की विभिन्न पद्धतियों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में भी बताया। अमन पांडेय ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों को कृषि उत्पादन एवं किसान हितों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों और नवीन पद्धतियों का उपयोग किसानों की उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण, कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली और श्रीअन्न के महत्व को नजदीक से समझने का अवसर मिला। यह भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में उपयोगी साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}