आलोटरतलाम

श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी की निश्रा में ट्रस्ट मंडल की बैठक

श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी की निश्रा में ट्रस्ट मंडल की बैठक

किशनगढ़ ताल

अष्टापद जैन तीर्थ के ट्रस्ट मंडल एवं साधारण सभा की बैठक 15 नवंबर को श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी की निश्रा में जोधपुर में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष भंसाली के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके बाद गुरु वंदना कर बैठक प्रारंभ की गई।

बैठक में धर्मशाला के पुराने कमरों को आज के हिसाब से रिनोवेट करवाने तथा 20 कमरों की नई एसी धर्मशाला बनाने का सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्य नवीन गेट बनाने के लिए लाभार्थी परिवार को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही तीर्थ के विकास पर चर्चा हुई।

बैठक का संचालन सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष मनीष कोचर द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया।

बैठक में अध्यक्ष जयंतीलाल दख, उपाध्यक्ष सुनील गांग, सुरेश डोशी, संरक्षक आजाद सिंह ढढ्ढा, डॉ. सुरेश मेहता, पुष्पासिंह , सह कोषाध्यक्ष पंकज मेहता, सहसचिव नितेश बांठिया, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चोपड़ा, सरदारमल चोरडिया, डॉ. सुनील चोपड़ा, विवेक भंसाली आदि उपस्थित थे।

बैठक में साधारण सभा सदस्य कीर्ति वानिया विहार महाराष्ट्र को मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}