योजनाभोपालमध्यप्रदेश

अब किसानों को 05 रुपए कृषि पंप बिजली कनेक्शन, 1.33 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

अब किसानों को 05 रुपए कृषि पंप बिजली कनेक्शन, 1.33 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

भोपाल। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कंपनी के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक 1 लाख 33 हजार 149 किसानों को मात्र पांच रुपये के प्रारंभिक शुल्क पर नए स्थाई कृषि पंप बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें भोपाल रीजन के आठ जिलों में 1 लाख 1 हजार 942 और ग्वालियर रीजन के आठ जिलों में 31 हजार 207 किसान शामिल हैं।

योजना के तहत जिन किसानों के खेत बिजली की उपलब्ध लाइन के नजदीक हैं, उन्हें पांच रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष राशि का भुगतान किसान मासिक बिजली बिल के साथ किस्तों में कर सकते हैं।

आवेदन के लिए विद्युत केंद्र या 1912 पर करें संपर्क

योजना की जानकारी और आवेदन के लिए किसान नजदीकी विद्युत केंद्र या जोन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के काल सेंटर नंबर 1912 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}