जीरननीमच

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

नीमच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नीमच द्वारा “स्वस्थ युवा – विकसित भारत” थीम पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नीमच विकासखंड में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस ग्राम जीरन स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में एकल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कल्याण विभाग के समन्वयक श्री दीपक कुमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री राहुल जैन द्वारा की गई।

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत, नीमच की ओर से ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षिका श्रीमती शालिनी जाधव एवं श्रीमती रेखा पंवार द्वारा प्रदान किया गया। वहीं प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कुल छह खेल स्पर्धाएं आयोजित की जानी हैं, जिनमें दो सामूहिक खेल एवं चार एकल खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री प्रवेश जैन के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री राहुल जैन सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}