ज्योतिष दर्शन

आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का पञ्चांग
• विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
• शक संवत: 1948 (पराभव)
• मास :कार्तिक मास
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• तिथि: तिथि: कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया (दोपहर 03:53 PM तक, इसके बाद तृतीया)
• वार: बुधवार
• ऋतु: शरद ऋतु
• सुर्य:दक्षिणायन
• नक्षत्र: • अनुराधा (सुबह 11:38 बजे तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र)
• योग: अतिगण्ड (देर रात 03:40 बजे तक, इसके बाद सुकर्मा योग)
• करण: कौलव (दोपहर 03:53 बजे तक), इसके बाद तैतिल
सूर्य और चंद्रमा का समय
• सूर्योदय: सुबह 06: 39 बजे
• सूर्यास्त: शाम 05:23 बजे
• चन्द्रोदय: सुबह 08:25 बजे
• चन्द्रास्त: शाम 06: 41 बजे
आज के दिन नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य (Sun): तुला राशि में (राहु के नक्षत्र स्वाती/विशाखा में)
• चंद्रमा (Moon): वृश्चिक राशि में (सुबह 11:38 तक अनुराधा नक्षत्र, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र में)
• मंगल (Mars): कर्क राशि में (अपनी नीच राशि में, अश्लेषा नक्षत्र में)
• बुध (Mercury): तुला राशि में (वक्री अवस्था में, स्वाती नक्षत्र में)
• गुरु / बृहस्पति (Jupiter): सिंह राशि में (मघा नक्षत्र में)
• शुक्र (Venus): कन्या राशि में (अपनी नीच राशि में, चित्रा नक्षत्र में)
• शनि (Saturn): मीन राशि में (वक्री अवस्था में, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में)
• राहु (Rahu): कुंभ राशि में (हमेशा वक्री, धनिष्ठा नक्षत्र में)
• केतु (Ketu): सिंह राशि में (हमेशा वक्री, मघा नक्षत्र में – यहाँ गुरु और केतु की युति है)
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: आज कोई मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 से 02:36 तक।
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:55 से 05:48 तक।
आज का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12:05 से 01:26 तक
यमगण्ड: सुबह 08:02 से 09:23 तक।
गुलिक काल: सुबह 10:44 से दोपहर 12:05 तक।
दिन का चौघड़िया
लाभ- 06:38 – 07:59
अमृत- 07:59 – 09:19
काल- 09:19 – 10:40
शुभ- 10:40 – 12:00
रोग- 12:00 – 13:21
उद्वेग- 13:21 – 14:41
चर- 14:41 – 16:02
लाभ- 16:02 – 17:22
रात का चौघड़िया
उद्वेग- 17:22 – 19:02
शुभ- 19:02 – 20:41
अमृत- 20:41 – 22:21
चर- 22:21 – 00:01, 12 नवंबर
रोग- 00:01 – 01:40, 12 नवंबर
काल-01:40 – 03:20, 12 नवंबर
लाभ- 03:20 – 05:00, 12 नवंबर
उद्वेग- 05:00 – 06:39, 12 नवंबर
दिशाशूल: उत्तर दिशा (आज उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें)।
उपाय: यदि आज उत्तर दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो गणेश जी का ध्यान कर निकलें।
व्रत त्यौहार
भाई दूज/ यम द्वितीया: आज यम द्वितीया (जिसे भाईदूज या भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं) मनाया जाता है।
बुधवार का दिन: भगवान श्री गणेश और बुद्धि के कारक बुध ग्रह को समर्पित है।
आज ही के दिन सूर्यदेव की पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर आदरपूर्वक आमंत्रित किया था।
कई स्थानों पर आज के दिन यमुना नदी में स्नान करने की भी परंपरा है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आज 11 नवंबर 2026 बुधवार का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. मन में अनावश्यक विचार आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आर्थिक और व्यापारिक स्थिति सामान्य रूप से आगे बढ़ेगी. आजीविका से जुड़े जिन कामों के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने के योग हैं।

 वृषभ राशि –

बुधवार का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. कामकाज में कई तरह की बाधाएं आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है. हालांकि, इच्छित कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखें. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है और शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि-

आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है. सत्ता और संगठन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. लंबे समय से रुके हुए कामों में प्रगति होगी. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि-

आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा. सामाजिक और धार्मिक कार्यों की योजनाएं सफल हो सकती हैं. सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं. मित्रों का सहयोग मिलने से मांगलिक कार्य पूरे होंगे. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. हालांकि, नौकरी में लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, दुर्घटना की आशंका है।

 कन्या राशि –

कन्या राशि वालों के लिए आज उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है. अपने काम और प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा. जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं

तुला राशि –

आज का दिन लाभकारी रह सकता है. व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. नई लाभदायक योजनाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी. अपनी बुद्धि, चतुराई और बातचीत के कौशल से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे. पुराने रुके हुए काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. लंबे समय से मन में संजोई कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है. परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है।

 धनु राशि-

आज का दिन उत्साह और नए अवसर लेकर आ सकता है. जरूरी कामकाज में तेजी आएगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने पर विशेष लाभ मिल सकता है. विद्यार्थियों की बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. आपको कोई ऐसा काम करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान बनेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे अचानक आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं.

मकर राशि-

इस राशि के जातकों का आज दिन सुखद रहने वाला है. नई योजनाएं बनेंगी और उन्हें पूरा करने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. पढ़ाई, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि-

आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. विभिन्न कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. विरोधियों और कुछ करीबी लोगों के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी. परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग बना रहेगा. किसी महिला की मदद से आर्थिक समस्या का समाधान निकल सकता है।

 मीन राशि-

बुधवार का दिन आपके लिए राहत और सफलता लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही दैनिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है. विरोधी भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}