देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

मजदूर आंदोलन के पुरोधा केएल गुप्ता के निधन पर अरविंद कुमार सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले– ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे

मजदूर आंदोलन के पुरोधा केएल गुप्ता के निधन पर अरविंद कुमार सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले– ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे

गोरखपुर। भारत में मजदूर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, हिंद मजदूर सभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के लंबे समय तक महामंत्री रहे स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता (केएल गुप्ता) के निधन पर विभिन्न श्रमिक संगठनों में शोक की लहर है।इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के निर्वाचित महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने गोरखपुर नगर के पुर्दिलपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय केएल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चरणों में नमन किया।अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय केएल गुप्ता देश में सबसे लंबे समय तक मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं में शुमार रहेंगे। उन्होंने अपने पूरे जीवन को श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा कि केएल गुप्ता हिंद मजदूर सभा के पूर्व उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय परिवहन श्रमिक महासंघ (आईटीएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य तथा ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसके साथ ही उन्होंने छह दशक से अधिक समय तक पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री के रूप में श्रमिकों का नेतृत्व किया।अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय गुप्ता एक नैतिक, ईमानदार और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी नेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। वे दुनिया में एक फकीर की तरह आए और उसी सादगी के साथ दुनिया से विदा हो गए।उन्होंने उनके जीवन को याद करते हुए कहा कि “जस की तस धर दीन्ही चदरिया” उनके सादगीपूर्ण और निष्कलंक जीवन को व्यक्त करने वाली पंक्ति है।अंत में उन्होंने स्वर्गीय केएल गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और मजदूरों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}