विकासमंदसौर जिलासुवासरा
विधायक डंग ने गैलाना एवं रूनीजा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

विधायक डंग ने गैलाना एवं रूनीजा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सुवासरा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैलाना एवं रूनीजा में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने 03 नवंबर मंगलवार को 34.98 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इनमें ग्राम गैलाना में कवर्ड शेड (डोम) निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, ग्राम रूनीजा में भी कवर्ड शेड (डोम) निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, स्वामी विवेकानंद सामुदायिक पार्क लागत 2.98लाख रुपए एवं तोरण द्वार निर्माण लागत 2 लाख रुपए के विकास कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में विधायक श्री डंग ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार निरन्तर ग्राम विकास की अवधारणा को साकार कर रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



